{"_id":"6ac95c5e7c1a1fcb2d021b2d","slug":"agra-news-succumb-to-death-agra-news-c-421-1-sagr1008-18938-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो बाइकों की भिड़ंत में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो बाइकों की भिड़ंत में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
फतेहाबाद। फिरोजाबाद फतेहाबाद मार्ग पर बरी के पास दो बाइकों की भिड़ंत में घायल महिला की शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में महिला का भाई भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के तीन बच्चे हैं। मां की मौत से बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। डौकी थाना क्षेत्र के नगला बोझ निवासी अवधेश पुत्र चरण सिंह अपनी बहन नीरू (35) पत्नी श्याम सुंदर निवासी मुरावल, थाना फतेहाबाद को बाइक से लेकर फिरोजाबाद जा रहे थे। 6 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे फिरोजाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर बरी के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में नीरू और अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह नीरू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। मृतका का पति गुजरात में ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। नीरू अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गई हैं। सूचना पर पहुंची थाना फतेहाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
दो बाइकों में टक्कर हो गई थी। घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
- इमरान अहमद, एसीपी फतेहाबाद
विज्ञापन
दो बाइकों में टक्कर हो गई थी। घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
- इमरान अहमद, एसीपी फतेहाबाद