{"_id":"5f1d5fd349b2c30a7804d560","slug":"agra-news-rage-on-mercy-petition-for-premature-release-of-gangster-ashok-dixit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर की समय पूर्व रिहाई के लिए दया याचिका पर रार, भाजपा नेता ने बताया परिवार की जान को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर की समय पूर्व रिहाई के लिए दया याचिका पर रार, भाजपा नेता ने बताया परिवार की जान को खतरा
Sun, 26 Jul 2020 04:19 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Jul 2020 04:19 PM IST
सार
- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया परिवार की जान को खतरा
- पार्टी के कई सांसद और विधायक गैंगस्टर की रिहाई के समर्थन में
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली सेंट्रल जेल में बंद सजायाफ्ता गैंगस्टर अशोक दीक्षित की समय पूर्व रिहाई के लिए दया याचिका पर रार शुरू हो गई है। एक तरफ भाजपा के कई सांसद और विधायकों ने रिहाई का समर्थन किया है, दूसरी तरफ फिरोजाबाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने गैंगस्टर से अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए इसका विरोध किया है।
विज्ञापन
बरेली जेल अधीक्षक ने इस संबंध में जिलाधिकारी आगरा से संस्तुति रिपोर्ट मांगी है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि दया याचिका की फाइल आई है। उस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। मेरिट के आधार पर निर्णय करेंगे।
विज्ञापन
मूलरूप से फिरोजाबाद निवासी अशोक दीक्षित पर हत्या सहित गंभीर अपराध के 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 12 साल की सजा काट चुका है। 70 वर्ष से अधिक उम्र है। ऐसे में शासनादेश का हवाला देते हुए पुत्री की पैरवी पर वरिष्ठ अधीक्षक अंबरीश गौड़, मुख्यालय कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं ने बरेली सेंट्रल जेल अधीक्षक से रिहाई के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
फिरोजाबाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव ने रिहाई पर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।
बसपा टिकट पर लड़ा चुनाव
डॉ. लक्ष्मी नारायण ने शासन को भेजी आपत्ति में कहा है कि अभियुक्त 2007 में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुका है। 2017 में उसकी पुत्री भाजपा में शामिल हो गई। समय पूर्व रिहाई के समर्थन में भाजपा के कई सांसद-विधायकों से पत्र लिखवाए।
भाई व बच्चे की हत्या का आरोप
पूर्व जिलाध्यक्ष का आरोप है कि 2007 में अशोक दीक्षित व उसके गुर्गों ने भीड़ भरे चौराहे पर उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके साढ़े चार साल के बच्चे को गोली लगी। फिरोजाबाद के दक्षिण थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। न्यायालय ने हत्या के मामले में आरोपित को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
भाई व बच्चे की हत्या का आरोप
पूर्व जिलाध्यक्ष का आरोप है कि 2007 में अशोक दीक्षित व उसके गुर्गों ने भीड़ भरे चौराहे पर उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके साढ़े चार साल के बच्चे को गोली लगी। फिरोजाबाद के दक्षिण थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। न्यायालय ने हत्या के मामले में आरोपित को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।