{"_id":"66a989ee5b21eb962a03db76","slug":"agra-news-police-loot-agra-news-c-25-1-agr1034-534018-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: थाने के सामने पुलिसकर्मी बनकर लैब तकनीशियन को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: थाने के सामने पुलिसकर्मी बनकर लैब तकनीशियन को लूटा
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त से शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा, मोबाइल, घड़ी और रुपये ले गया बदमाश
वारदात : 1
आगरा। शहर में सक्रिय टप्पेबाज गिरोह ने लैब तकनीशियन से लूट की। थाना सिकंदरा के सामने पुलिसकर्मी बनकर बाइक रुकवा ली। इसके बाद 200 मीटर आगे ले जाकर यातायात नियमों के उल्लंघन का भय दिखाया। मोबाइल, घड़ी और 2600 रुपये लेने के बाद आरोपी भाग गया। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इस पर 3 दिन बाद मुकदमा लिखा गया। उधर, 3 बदमाशों ने सेक्टर-1 मेें मंगलवार तड़के सब्जी विक्रेता से 15 हजार रुपये लूट लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
शास्त्रीपुरम निवासी ज्ञान सिंह लैब तकनीशियन हैं। 25 जुलाई की शाम 4 बजे सिकंदरा सब्जी लेने बाइक से जा रहे थे। सिकंदरा चौराहे से आगे निकलते ही थाने के सामने बाइक सवार एक युवक ने रोक लिया। कहा कि तुमने यातायात नियम का उल्लंघन किया है। गलत तरीके से चौराहा पार किया है। साहब अब चालान काटेंगे। ज्ञान सिंह पहले तो कुछ समझ नहीं पाए। युवक उन्हें 200 मीटर आगे तक ले गया।
युवक ने चालान का डर दिखाया। इसके बाद मोबाइल, घड़ी और 2600 रुपये ले लिए। आरोपी युवक ने बाइक की चाबी भी निकाल ली। साहब से मिलकर आने की कहते हुए युवक चला गया। ज्ञान सिंह इंतजार करते रहे, लेकिन कोई नहीं आया। उन्होंने धोखाधड़ी का पता चलने पर तहरीर दी। मगर, मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस पर पुलिस आयुक्त से शिकायत की। तब कहीं मामले में सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि मामले में टीम पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन
वारदात : 2
दूसरी घटना मंगलवार तड़के तकरीबन 4:30 बजे की है। बोदला निवासी दिलीप पुरवानी मोहल्ले में ही सब्जी की ठेल लगाते हैं। वह सिकंदरा मंडी सब्जी लेने जा रहे थे। सेक्टर-1 में राणा डेयरी के पास बाइक पर तीन बदमाश आए। एक बदमाश बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा, जबकि दो ने दिलीप को पकड़ लिया। दिलीप की पिटाई कर बदमाश उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपये निकालकर भाग निकले। सूचना पर जगदीशपुरा पुलिस पहुंची। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह ने बताया कि फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। किसी स्थानीय गैंग पर शक है। पीड़ित ने पहले 5 हजार रुपये लूटने की बात कही थी। शाम को तहरीर में 15 हजार लिखकर दिया है। इस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।