फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news pinahat road accident death

Agra News: पिनाहट में कैंटर से कुचलकर बाइक सवार की माैत

Sat, 13 Jun 2026 02:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
agra news pinahat road accident death
ओवरटेक करते समय दो बाईकों में हुई भिड़ंत, कैंटर की नीचे आने कुचलकर युवक दर्दनाक
पिनाहट।थाना पिनाहट क्षेत्र अरनोटा मार्ग पर इंडियन गैस एजेंसी के पास एक वाहन को ओवरटेक करते समय युवक की बाइक सामने आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। बाइक पर सवार युवक कैंटर की चपेट में आ गया। उसकी माैके पर ही माैत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हुआ है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद निवासी अशोक उम्र 35 वर्ष पुत्र रम्भों पिनाहट में एक मोटर पार्ट्स की दुकान पर नौकरी करता था। शुक्रवार की देर शाम को अपनी बाइक से फिरोजाबाद लौट रहा था। पिनाहट -अरनोटा मार्ग पर इंडियन गैस एजेंसी के पास कैंटर वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आयी दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइक से गिरकर अशोक कैंटर गाड़ी की चपेट में आ गया। उसकी माैके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक अपाचे पर सवार युवक घायल हो गया। मौके पर बसई अरेला पुलिस के साथ पिनाहट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को एंबुलेंस द्वारा बाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया। पुलिस ने युवक की पहचान कर उसके परिजन को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटना की जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी पिनाहट का कहना है कि बाइक और अज्ञात वाहन का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed