फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news narcotics punjab police

Agra News: नशे की दवाओं के मामले में पंजाब पुलिस ने मारा छापा

Sun, 21 Jul 2024 04:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
agra news narcotics punjab police
आगरा। पंजाब पुलिस ने नशे की दवाओं के मामले में शनिवार को सिकंदरा और कोतवाली क्षेत्र में कई स्थानों पर छापा मारा। पंजाब में दवाओं की सप्लाई की गई थी। इसके बाद ही पुलिस दबिश दे रही है। दवा कारोबारी से भी पूछताछ की गई है। पंजाब पुलिस पूर्व में भी आगरा आ चुकी है। कोतवाली और कमला नगर क्षेत्र में कार्रवाई की गई थी। दवा के सप्लायरों की गिरफ्तारी भी की थी। अब एक बार फिर नशे की दवाओं की बिक्री के मामले में इनपुट मिलने पर पुलिस टीम शनिवार को आगरा पहुंची। सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाले एक दवा कारोबारी के घर दबिश दी। कारोबारी तो नहीं मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने कई घंटे तक कारोबारी के परिवारीजन से बात की। खटीक पाड़ा में दो हॉकरों (दवा विक्रेताओं के यहां से दवाओं की सप्लाई करने वाले) को पकड़कर ले जाने की चर्चा है। टीम कंपू टोला में भी एक दुकान पर छानबीन करने पहुंची मगर दुकान बंद मिली। इसके बाद फव्वारा बाजार में कुछ लोगों से पूछताछ की। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed