फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news loot case 3 arrested

लुटेरे मामा-भांजे: ऐसे-ऐसे हैं इनके कारनामे, सुनकर रह जाएंगे हैरान; बहन भी नहीं दोनों से कम

Wed, 30 Sep 2026 07:45 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 07:45 AM IST
सार

फतेहाबाद में रक्षाबंधन के दौरान हुई लूट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों और लूट का सामान खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस, नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और मोटरसाइकिल बरामद की है।
 

विज्ञापन
agra news loot case 3 arrested
पुलिस गिरफ्त में मामा-भांजे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 रक्षाबंधन के दौरान थाना क्षेत्र में लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले मामा-भांजे के गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सगे भाइयों समेत लूट का सामान खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस, नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि रक्षाबंधन के समय थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं में शामिल आरोपी आपस में रिश्तेदार थे। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि लूट की वारदातों में शामिल आरोपी प्रतापपुरा पुलिया के पास से गुजरने वाले हैं। सर्विलांस सेल, एसओजी और थाना फतेहाबाद पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम भाव सिंह और भीमसेन निवासी बमुरियाई, थाना निबोहरा बताए। भाव सिंह के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, 3600 रुपये, सोने की नथनी और चांदी की करधनी बरामद हुई। वहीं भीमसेन के पास से 3500 रुपये, सोने की अंगूठी, तमंचा और कारतूस मिले।
विज्ञापन


भीमसेन ने पुलिस को बताया कि जेल भेजा जा चुका वीकेश उसका सगा भांजा है। वह अपने मामा के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। दो मोटरसाइकिलों पर चार लोग सवार होकर निकलते थे। एक मोटरसाइकिल पर दो सवार लोग घटनास्थल की निगरानी करते थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोग लूट करते थे। वारदात के बाद दोनों बाइक से भाग जाते थे। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी दूसरे गांव के सत्य प्रकाश निवासी नेहरे का पुरा और राकेश निवासी डंगनियापुरा, थाना निबोहरा के घरों पर शरण लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटे गए आभूषणों को अपनी बहन के साथ पड़ोसी गांव के सुनार शिवकुमार पुत्र लायक सिंह निवासी बाग कॉलोनी, कस्बा फतेहाबाद के यहां बेचते थे। पुलिस ने लूट का सामान खरीदने के आरोप में सुनार शिवकुमार को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मौज-शौक पूरा करने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। भीमसेन इंटर पास और भाव सिंह कक्षा सात तक पढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed