{"_id":"68fa92a81e12ba0be70b3576","slug":"agra-news-kirawali-youth-died-during-fire-craker-agra-news-c-150-1-sagr1007-103099-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पटाखा चलाते समय युवक के छाती में लगे छर्रे...अस्पताल में तोड़ा दम, त्योहार पर परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पटाखा चलाते समय युवक के छाती में लगे छर्रे...अस्पताल में तोड़ा दम, त्योहार पर परिवार में मचा कोहराम
Fri, 24 Oct 2025 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:10 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा में पटाखा चलाते समय युवक की माैत हो गई। मामले में युवक के पिता ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
युंवक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के किरावली में पटाखा चलाते समय युवक की छाती में छर्रा लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अभुआपुरा निवासी रविंद्र ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात्रि को 8:50 बजे गांव के ही दो युवक पटाखे चलाने के लिए मेरे बेटे आकाश (16) को ले गए थे। पिता के अनुसार नाल के धमाके से निकली चीज के सीने में लगने से आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया था।
उसे किरावली हॉस्पिटल लाया गया, जहां से आगरा भेज दिया। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। आकाश की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां नगीना, बहन शिवानी, भाई अवधेश का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक दो भाई एक बहन थे। मृतक के पिता ने गांव के ही दो युवकों के नाम थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी किरावली ने बताया कि पटाखा चलाते समय यह घटना हुई है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मृतक का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।