किरावली। थाना क्षेत्र के गांव नगला भरंगपुर विद्यापुर में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आयुक्त, ग्रामीण के निर्देश पर सास, ससुर, पति तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
गांव नगला भरंगरपुर विद्यापुर निवासी पूनम ने पुलिस आयुक्त पश्चिमी अतुल शर्मा को दिए शिकायत में बताया कि प्राथिया की शादी जिला भरतपुर के थाना रूपबास के गांव खान सूरजापुर निवासी पंकज के साथ 10 वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी, जिसमें उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। प्राथिया के अनुसार कुछ समय तो ठीक-ठाक चला लेकिन जब कोई संतान नहीं हुआ, उसके बाद प्राथिया का दहेज की मांग के साथ उत्पीड़न करने लगेंगे। बताया कि प्राथिया से एक लाख रुपए नगद एवं एक मोटर साइकिल लाने कहने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर प्राथिया को दो साल पहले घर से निकाल दिया, जिससे वह अपनी मायके में रह रही है। ससुरालीजन उससे एक लाख नकद और मोटर साइकिल लाने को कह रहे है। अगर नहीं लाई तो तेजाब डालकर जलाने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिसकी शिकायत प्राथिया ने पुलिस आयुक्त ग्रामीण से की है। पुलिस आयुक्त पश्चिमी अतुल शर्मा के निर्देश पर पति पकंज, सास पूरन देवी, ससुर थानसिंह निवासी खान सूरजापुर रुपबास जिला भरतपुर के नाम दहेज प्रतिषेध की धारा 85, 115(2), 351(2), 3, 4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।