फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news karate championship

Agra News: ओपन एशियन कराटे चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे बाह के 10 खिलाड़ी, भूटान रवाना

Fri, 09 Oct 2026 03:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
agra news karate championship
बाह। ओपन एशियन कराटे चैंपियनशिप थिम्फू में 10 से 14 अक्तूबर तक आयोजित होगी। इसमें बाह के 10 बेटे-बेटियां देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। बृहस्पतिवार को भूटान रवाना हुई कराटे प्रतिभाओं की स्थानीय लोगों ने हौसला अफजाई की। विश्नु मार्शल आर्ट्स अकादमी में बाह की सुहानी तोमर, अंशुम कुमार, जरार के कृष्णा, आराध्या, फरैरा के दुर्गेश कुमार, नरहोली के अनुराग, पार्वतीपुरा के अंशू, धायपुरा की यशी, जैतपुर की भूमि बघेल और मंगदपुर के वीरेंद्र सिंह की प्रतिभा को निखारा गया है।
विज्ञापन

उत्साह से भरे बालक-बालिकाओं को अरुण दुबे, मुकेश शर्मा, कृपानरायन शर्मा, अनिल तोमर, वसीम पठान, रामवीर सिंह और कृष्ण कुमार ने विदाई दी। संवाद

भूटान के लिए जीत के जज्बे के साथ रवाना हुई कराटे प्रतिभाओं ने देश-प्रदेश में कई रजत एवं स्वर्ण पदक जीते हैं। चैंपियनशिप में भारत के 64 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे, जिनमें से 10 बाह के हैं। उम्मीद है कि ये नन्हीं प्रतिभाएं देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन

- विश्नु मिश्रा, कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed