{"_id":"5f5c7e36089db46edd27fb9c","slug":"agra-news-husband-wife-fell-in-canal-in-fatehpur-sikri","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: फतेहपुर सीकरी में बाइक समेत नहर में गिरे दंपती, पत्नी की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: फतेहपुर सीकरी में बाइक समेत नहर में गिरे दंपती, पत्नी की डूबकर मौत
Sat, 12 Sep 2020 01:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
नहर से शव को निकालते पीएसी के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के फतेहपुर सीकरी में शुक्रवार रात को भरतपुर से लौट रहे दंपती बाइक समेत नहर में गिरे गए। पति किसी तरह बच गया। पत्नी नहर में डूब गई। रात को उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह पीएसी के गोताखोरों ने शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
गांव नगला कारे निवासी वासुदेव शुक्रवार को पत्नी मान वती (40) को दवा दिलाने भरतपुर ले गए थे। तकरीबन रात 10 बजे वे जयपुर-आगरा हाईवे से वापस आ रहे थे। गांव मंडी गुड़ के नजदीक उनकी बाइक असंतुलित होकर नहर में गिर पड़ी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने वासुदेव को बचा लिया। मान वती का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। महिला की नहर में तलाश कराई गई। अंधेरा और पानी का तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह पीएसी के गोताखोर मौके पर पहुंचे। रबर वोट की मदद से नहर में काफी दूर तक महिला की तलाश कराई गई। काफी देर नहर के पुल के नीचे महिला का शव फंसा मिला, जिसे गोताखोरों ने बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन