{"_id":"6af38339ae54772c1b0ccaea","slug":"agra-news-gang-rape-case-agra-news-c-421-1-sagr1008-21126-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पड़ोसी के यहां गीत गाने जा रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पड़ोसी के यहां गीत गाने जा रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात पड़ोसी के यहां गीत गाने जा रही एक 13 वर्षीय दलित किशोरी को दो युवक बाइक पर बैठाकर खेत में ले गए। आरोप है कि दोनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तलाश करते हुए पहुंचे पिता को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात 8 बजे उनकी 13 वर्षीय पुत्री पड़ोस में गीत गाने जा रही थी। रास्ते में पहले से खड़े छोटू पुत्र रमना निवासी पिन्नापुरा ने किशोरी का हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान अशोक पुत्र गुलाब सिंह बाइक लेकर पहुंचा। आरोप है कि दोनों किशोरी को बाइक पर बैठाकर खेत में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक पुत्री के घर नहीं पहुंचने पर पिता उसकी तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे। पिता को देखकर दोनों आरोपी मौके से भाग गए। गंभीर हालत में पिता किशोरी को घर लेकर पहुंचे और बाद में थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने छोटू और अशोक निवासी पिन्नापुरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। - इमरान अहमद, एसीपी फतेहाबाद