फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news fatehpur sikri accident police

Agra News: बस चालक की सजगता से बची महिला, फिर भी मिली पुलिस फटकार

Fri, 24 Oct 2025 02:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
agra news fatehpur sikri accident police
फतेहपुर सीकरी। बस स्टैंड के समीप अचानक बस के सामने महिला आ गई। बस चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर महिला को बचा लिया। यह नजारा देख रहे पुलिसकर्मियों ने बस चालक को गलियां सुना डाली। इसका बस चालक परिचालक ने विरोध किया और कहा कि अगर कोई अपराध हुआ है तो गाड़ी बंद कर दो, लेकिन आप गाली नहीं दे सकते।
विज्ञापन

ईदगाह बस स्टैंड से इलेक्ट्रिक बस लेकर चालक दीपक कटारा व परिचालक गजेंद्र चाहर बस स्टैंड के पास पहुंचे थे। अचानक एक महिला दौड़ती हुई बस के आगे पहुंच गई। चालक दीपक कटारा ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बस को वही रोक दिया इससे महिला की जान बच गई। लेकिन बस स्टैंड के समीप ही ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों ने बस के चालक को शाबाशी देने के बजाय गाली देना शुरू कर दिया। जिसपर परिचालक गजेंद्र चाहर ने विरोध करते हुए कहा ईश्वर की कृपा से महिला की जान बच गई फिर भी आप गालियां दे रहे हैं। बस स्टैंड के पास में लोगों की भीड़ लग गई। बस स्टैंड प्रभारी रामगोपाल व सहयोगी शिव सिंह माहुरा ने भी पुलिस कर्मियों के व्यवहार पर आपत्ति जताई। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी हमसे भी उलझ गया। लोग भी पुलिस कर्मियों के व्यवहार पर उंगली उठाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed