{"_id":"6af382b789cf20e4c90a56a3","slug":"agra-news-farmer-beaten-agra-news-c-421-1-pin1001-21129-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत से घर लौट रहे किसान पर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत से घर लौट रहे किसान पर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
पिनाहट। थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के रामपुर चंद्रसैनी गांव में खेत से घर लौट रहे किसान पर गांव के युवक ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में किसान के शरीर पर कई जगह चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामपुर चंद्रसैनी निवासी रामसुंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 1 सप्ताह पूर्व वह खेत से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव निवासी बृजेश पुत्र इंदपाल सिंह के घर के सामने पहुंचे, तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। पुलिस ने रामसुंदर सिंह की तहरीर पर बृजेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है। - अनिल कुमार, एसीपी पिनाहट