Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA NEWS EXPRESSWAY

Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फटा ट्रेलर का टायर, बिखरीं लोहे की सरिया

Wed, 11 Nov 2026 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
AGRA NEWS EXPRESSWAY
फतेहाबाद फोटो।आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर का टायर फटने से सड़क पर बिखरी लोहे की सरिया के बी
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात किलोमीटर 15.100 पर लोहे की सरिया से भरे ट्रेलर का टायर फटने से सरियों के बंडल सड़क पर बिखर गए। करीब 50 मीटर तक सरिया फैलने से एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हो गया। गनीमत रही कि पीछे से आ रहे वाहन सरियों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ट्रेलर चालक इशहाक पुत्र अजीज निवासी कायमपुरा, थाना गेदल जिआ, अजमेर (राजस्थान) झारखंड से गाजियाबाद के लिए लोहे की सरिया लेकर जा रहा था। सोमवार की रात जब वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 15.100 के पास पहुंचा, तभी ट्रेलर के बाईं ओर का टायर अचानक फट गया। इससे ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और सरियों को बांधने वाली रस्सी टूट गई। रस्सी टूटते ही सरियों के बंडल सड़क पर करीब 50 मीटर दूर तक बिखर गए। सड़क पर सरिया बिखरने से पीछे से आ रहे वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने जेसीबी की मदद से सरियों के बंडलों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन



ट्रेलर का टायर फटने से उस पर लदे सरियों के बंडल सड़क पर गिर गए थे। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सरियों को सड़क से हटवा दिया। - राधा मोहन द्विवेदी, सुरक्षा अधिकारी प्रथम यूपीडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed