{"_id":"6af38298f54af63baa09a344","slug":"agra-news-bike-clash-one-died-agra-news-c-421-1-khe1002-21183-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेरागढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत और दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेरागढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत और दो गंभीर
विज्ञापन
खेरागढ़। क्षेत्र के डूंगरवाला रोड पर उटंगन नदी पुल के समीप मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी खेरागढ़ पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को एसएन इमरजेंसी भेज दिया गया। उपचार के दौरान घायल पदम सिंह (28) निवासी भमौरा, थाना सैंपऊ (धौलपुर) ने दम तोड़ दिया।
दूसरी बाइक पर सवार उम्मेद (40) और अजय (28) निवासी भिलावली खेरागढ़ भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
हादसे में एक बाइक सवार की मृत्यु हो गई है। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
- आदित्य कुमार सिंह, डीसीपी पश्चिमी