Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA NEWS BATESWER PANTOON POOL

Agra News: लापरवाही के भंवर में फंसा बटेश्वर का पांटून पुल

Wed, 11 Nov 2026 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
AGRA NEWS BATESWER PANTOON POOL
बाह: बटेश्वर में पांटून पुल का निर्माण शुरू नहीं, नदी किनारे बंधे पड़े पीपे
बाह। बटेश्वर के लोक मेला का बुधवार को शुभारंभ होगा। मंदिर शृंखला को यमुना नदी के दूसरे छोर पर जोड़ने वाले पांटून पुल का निर्माण नहीं हो सका है। इससे श्रद्धालु और कछार में बसे गांवों के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बटेश्वर और कल्यानपुर भरतार गांव के बीच यमुना नदी पर हर साल 15 अक्तूबर से पांटून पुल बन जाता था। 25 दिन बीतने के बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो सका है। इससे दोनों गांवों के अलावा बटेश्वर दर्शन, पूजन एवं स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालु परेशान हैं। भरतार के ब्रजवीर सिंह, जगवीर सिंह ने बताया कि पुल का निर्माण न होने से खेतों की बुवाई के लिए खाद बीज भदरौली के रास्ते लाना पड़ रहा है। इसके लिए 25 से 30 किमी अतिरिक्त चलने को ग्रामीण मजबूर हैं। ग्रामीण और रिश्तेदार मोटरबोट के सहारे आवाजाही कर रहे हैं। समय पर पुल का निर्माण न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बटेश्वर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे शिकोहाबाद के विजय बहादुर, सिरसागंज के जगराम, जैतपुर के रामवीर, सुनील, हेमलता, रेखा आदि ने बताया कि स्नान पर्व पर भीड़ का दबाव बढ़ने पर श्रद्धालु पुल पार कर नदी के दूसरे छोर पर आसानी डुबकी लगा लेते थे। पुल न बनने की वजह से नाव से नदी पार करना जोखिम भरा रहेगा। श्रद्धालुओं ने स्नान पर्व से पहले पुल का निर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-

दिवाली पर श्रमिक छुट्टी पर चले गए थे। एक-दो दिन में पांटून पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा। स्नान पर्व से पहले संचालन कर दिया जाएगा।- चंद्रसेन तिवारी, ठेकेदार, लोक निर्माण विभाग आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed