फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news bah rp singh

Agra News: आईएसएन के संस्थापक बाह के आरपी सिंह को क्लाइमेट गार्जियन अवार्ड

Mon, 15 Dec 2025 02:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
agra news bah rp singh
बाह। इंडियन स्कूल ऑफ नेचर (आईएसएन) के संस्थापक और चंबल सफारी के निदेशक आरपी सिंह को टूर ऑपरेटर्स फॉर टाइगर्स (टीओएफटी) ने 12 दिसंबर को दिल्ली में क्लाइमेट गार्जियन अवार्ड 2025 प्रदान किया। भारतीय उपमहाद्वीप में बाघों, राष्ट्रीय उद्यानों एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए चल रहे प्रयास, ग्रामीण समुदाय की आजीविका सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संस्थान को टीओएफटी पुरस्कृत करती है। पुरस्कार विजेता आरपी सिंह ने बताया कि यह संस्था सतत पर्यटन उद्यमों और दीर्घकालिक समाधानों को बढ़ावा देती है। जलवायु संरक्षण के लिए आरपी सिंह को वन्यजीव एवं प्रकृति पर्यटन पुरस्कार 2025 मिला है। आईएसएन भारत में प्रकृति आधारित पर्यटन में जलवायु जबावदेही को एकीकृत करने में अग्रणी रही है। आईएसएन की पर्यटन मूल्य शृंखला में बेहतर कार्बन बैलेंस शीट के लिए पुरस्कार हेतु चुना गया। 12 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित टीओएफटी के 8 वें संस्करण में “पर्यटन का पुनर्जीवन: प्रकृति का संरक्षण, समुदायों का सशक्तिकरण” विषय पर प्रकाश डाला गया। संरक्षित क्षेत्रों के आसपास सम्मानजनक आजीविका सृजित करते हुए पारिस्थितिकी तंत्रों का पुनर्जीवन देने पर आरपी सिंह समेत कई विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। चंबल सफारी में अपशिष्ट प्रबंधन, जलवायु उद्यमिता, जलवायु वित्तपोषण, शहरी स्थिरता और ऊर्जा संक्रमण पर भविष्य के ज्ञान उत्पाद विकसित करने की अपनी परियोजना उन्होंने बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed