{"_id":"68d0608fd68d1710cf09de40","slug":"agra-news-bah-land-dispute-agra-news-c-148-1-sagr1004-102838-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कटघरे में डायल 112 पुलिस... हमलावरों के सामने दी गालियां, लात मारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कटघरे में डायल 112 पुलिस... हमलावरों के सामने दी गालियां, लात मारे
विज्ञापन
बाह। समाधान दिवस में सरकारी और अपनी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर खेडा राठौर के गोहरा गांव के उगेश यादव ने अपने खुद पर हुए हमले में डायल 112 पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। हमले के बाद हमलावरों के साथ मौजूद पुलिस पर गाली देने और लात मारने का आरोप लगाया है। हमले में 18 लोग नामजद कराए हैं। गोहरा के उगेश यादव ने पुलिस को बताया कि गांव के बाहर स्थित माता के मंदिर का पुजारी है। 8 सितंबर को समाधान दिवस में अपनी तथा सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी। 14 सितंबर को शिकायत पर भड़के लोग झगड़ा कर रहे थे। डायल 112 पुलिस पहुंची, कुछ लड़के पकड़े, बाद में पुलिस ने छोड़ दिए।
पुलिस भाई के घर पर पहुंची, आरोप है कि भाई की पुत्रवधू की मौजूदगी में पुलिस ने भद्दी गालियां दी। पुलिस की मिली भगत से गांव के सुनील, रंजीत, बीटू, श्यामवीर, संतोष, कुलदीप ने रायफल, तमंचा, कुल्हाड़ी, डंडे से मारपीट की। हाथ, पैर में गंभीर चोट लगी है। जान बचाकर भागा तो गिर पड़ा, पीछे आए हमलावरों ने गले पर लात रख कर जान लेने का प्रयास किया। मरणासन्न स्थिति में छोड़ा। जब होश आया तो डायल 112 पुलिस और हमलावर मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि हमलावरों के सामने ही पुलिस ने गालियां दी और लात मारी, कहा कि जेल भेजेंगे। हमले से पहले मोबाइल छीन लिया था। हमलावरों में गांव के ही कुलदीप, अंकुश, सुमित, ललित, श्यामवीर, राजेंद्र, संतोष, योगेंद्र, इनाम सिंह, बलवंत, यतेंद्र, बीटू, रामलखन, रंजीत, राजू, भंवर सिंह, सुनील उर्फ आदित्य, सीटू शामिल हैं। खेडा राठौर पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया था। एसओ खेडा राठौर योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, मामले की जांच की जा रही है।
(कृपया डीसीपी पूर्वी या पीआरवी के किसी अधिकारी का वर्जन लेने की कृपा करें)