फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news bah crimonal arrested

Agra News: बासौनी में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत 2 गिरफ्तार

Sat, 29 Nov 2025 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
agra news bah crimonal arrested
बासौनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार विनोद गुर्जर एवं 25 हजार का इनामी रामप्रीत
बाह। बासौनी के उमरैठा गांव में 28 अक्तूबर की रात कांग्रेस नेता उमाशंकर उपाध्याय एवं उनके बड़े भाई शिवशंकर पर फायरिंग की गई थी। 10 नवंबर की रात पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी रामलखन उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

एसओ बासौनी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात बासौनी पुलिस कैंजरा एवं भगवानपुरा तिराहे पर चंबल के बीहड़ के रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक पुलिस को देख कर वापस लौटने लगे। पुलिस ने घेर कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से 2 तमंचे और 4 कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मटसेना फिरोजाबाद के ककरौली गांव का रामप्रीत, बाड़ी धौलपुर के सोनी गुर्जा गांव का विनोद गुर्जर बताया। दोनों ने 28 अक्टूबर को उमरैठा में फायरिंग के बाद ककरौली भाग गए थे। चंबल के बीहड़ के रास्ते धौलपुर जाने की फिराक में थे। एसओ ने बताया कि रामप्रीत पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ फिरोजाबाद में 7 तथा आगरा में एक मुकदमा दर्ज है। बतादें कि उमरैठा गांव में शादी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 28 अक्टूबर को देर रात कांग्रेस नेता उमाशंकर उपाध्याय एवं उनके बड़े भाई शिवशंकर अपनी कार में बैठ रहे थे। तभी सतानंद उर्फ बबलू, रामलखन उर्फ गोलू आदि 5 लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान उमाशंकर उपाध्याय के कंधे में, शिवशंकर के जबड़े एवं पेट में गोली लगी थी। दोनों ने पुलिस को बताया था कि जमीन के मुकदमों में पैरवी किए जाने की वजह से जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बासौनी पुलिस रामलखन उर्फ गोलू के चाचा सतानंद उर्फ बबलू की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन





ट्रैक्टर में पीछे से घुसी बाइक, 2 हादसों में 4 घायल
बाह। ट्रैक्टर में पीछे से घुसी बाइक पर सवार दो युवक समेत 2 हादसों में 4 लोग घायल हो गए। पहले हादसे में विष्णुपुरा गांव के बाइक सवार धर्मेन्द्र और भोलू बृहस्पतिवार की रात घर लौट रहे थे। पीछे से ट्रैक्टर में बाइक समेत टकरा गए। दोनाें घायल हो गए। वहीं, दूसरे हादसे में पक्की तलैया के अमित कुमार, क्वारी के अनुज कुमार घायल हो गए। सभी घायलों को बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाह में विद्युत विजिलेंस का छापा, 12 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बाह। विद्युत विजिलेंस ने शुक्रवार को जरार बिजली घर क्षेत्र के साहबराय पुरा एवं क्वारी में छापेमारी की। इस दौरान 5 परिसरो में एलटी लाइन से कटिया केबल डाल कर बिजली चोरी का मामला पकड़ में आया। जबकि 7 परिसरों में मीटर से वाईपास केबल डाल कर बिजली की चोरी की जा रही थी। बाह के एसडीओ नितिन माहेश्वरी, विजीलेंस के जेई संगम चौरसिया के नेतृत्व में हुई कार्यवाही में 12 परिसरों में चोरी पकड़ी गई। छापेमारी के दौरान लोग अपने कटिया तार उतार कर भूमिगत हो गये। छापामार टीम में जरार के जेई अजय कुमार, विजिलेंस टीम, अविनाश अम्बेश, जितेन्द्र सिंह, परमानंद, सुरेन्द्र सिंह मौजूद रहे। जेई अजय कुमार ने बताया कि एंटी थैफ्ट थाना कमला नगर में बिजली चोरी के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। एसडीओ नितिन माहेश्वरी ने बताया कि उपभोक्ता बकाए बिल का भुगतान कर दें।




छत ढहने से गिरे छात्र की मौत, परिवार में मातम
बाह। खेड़ा राठौर के उदयपुर कला गांव में शुक्रवार की सुबह 8 बजे टहलते समय छत ढहने से गिरे 8 वीं के छात्र अमन (14) की मौत हो गई। उदयपुर कला के लतीफ का 14 साल का बेटा अमन 8वीं की पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह वह छत पर टहल रहा था। तभी ईंट उखड़ गई। इससे वह जमीन पर गिर गया। चीखपुकार मचने पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर खेड़ा राठौर पुलिस पहुंच गई। लेकिन परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मृतक अमन अपने तीन भाई, बहनों में लतीफ की दूसरे नंबर की संतान थी। अमन की मौत से परिवार में मातम पसर गया है, गांव शोक में डूब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed