फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news bah bateswar mandir

मकर संक्रांति: बटेश्वर में स्नान, पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Wed, 15 Jan 2025 01:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
agra news bah bateswar mandir
बटेश्वर में उमड़े श्रद्धलु। - फोटो : samvad
दिनभर चले अनुष्ठान और भंडारे
विज्ञापन

बाह। मकर संक्रांति पर मंगलवार को 19 साल बाद बने भौम-पुष्य योग पर बटेश्वर में स्नान, पूजन एवं दान के लिए श्रद्धालु उमड़े। कोहरे की धुंध के बीच यमुना नदी में डुबकी लगाई।
यमुना स्नान और शिव को पूजने के लिए आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, भिंड, मुरैना, धौलपुर, दिल्ली तक के श्रद्धालु पहुंचे। यमुना स्नान के बाद ब्रह्मलाल महाराज को पूजने के लिए मंदिर के प्रवेशद्वार से लेकर नदी के घाटों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भोलेनाथ के दर्शन पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने साधु-संतों को भाेजन कराकर तिल, कंबल का दानकर पुण्य अर्जित किया। महिला श्रद्धालुओं ने अपनी सुख-समृद्धि के लिए गौरीशंकर मंदिर में शिव-पार्वती की श्रृंगार पूजा की। संतों के विभिन्न अखाड़ों में धार्मिक अनुष्ठान के बाद भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी, राकेश वाजपेयी ने बताया कि मकर संक्रांति पर बटेश्वर के विभिन्न शिव मंदिरों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान किए गए। स्नान पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन


अरिदमन ने ब्रह्मलाल महाराज को पूजा
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं तीर्थ स्थल ट्रस्ट के चेयरमैन अरिदमन सिंह ने ब्रह्मलाल महाराज की पूजा की। इसके बाद साधु-संतों के लिए खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, पूर्व प्रमुख आनंदपाल सिंह भदौरिया, अल्केंद्र जादौन, अजीत कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य सहवीर दिवाकर, प्रधान रघुवीर वर्मा, बीटू भदौरिया आदि रहे। वहीं कोकिला वन मथुरा के शनि महाराज के मुख्य संत जानकी दास ने बटेश्वर पहुंचकर संतों के लिए खिचड़ी भोज का आयोजन कराया। वहीं, जरार, बाह, डेरक, धोबई के हनुमान मंदिरों पर सुंदरकांड पाठ और भजन कीर्तन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। जिला संघ चालक सुरेश सिसौदिया ने बताया कि मकर संक्रांति पर खिचड़ी के प्रसाद का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खूब बिकी गजक, मुस्कराए दुकानदार
बाह। मकर संक्रांति पर बाह, जरार, बटेश्वर, जैतपुर, बिजौली, चित्राहाट, शाहपुर ब्राह्मण, बासौनी, पुरा कनैंरा, भदरौली, स्याहीपुरा, नंदगवां के बाजारों में गजक की खूब बिक्री हुई। सुबह से शाम तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। अच्छी बिक्री होने से दुकानदार मुस्कराए बिना नहीं रह सके। हिंगोटखेड़ा के देवी सिंह कुशवाह, जरार के निरंजन वर्मा, सर्वेश कुशवाह, बाह के राजाराम उपाध्याय ने बताया कि मकर संक्रांति पर गजक की खूब बिक्री हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed