फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›    Agra news: Amit Gupta became the new Mandal aayukt of taj city

अमित कुमार गुप्ता बने आगरा के नए मंडलायुक्त

Sun, 17 Jan 2021 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Jan 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
 Agra news: Amit Gupta became the new Mandal aayukt of taj city
अमित कुमार गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव एवं 2000 बैच के आईएएस अधिकारी अमित कुमार गुप्ता को उत्तर प्रेदश शासन ने शनिवार रात आगरा मंडल का नया आयुक्त नियुक्त किया है। प्रदेश में देर रात 15 आईएएस अफसरों के तबादले हुए। 

विज्ञापन


इनमें आगरा के मंडलायुक्त अनिल कुमार तृतीय को जल निगम का प्रबंध निदेशक एवं सचिव नगर विकास के पद पर भेजा गया है जबकि उनकी जगह चिकित्सा शिक्षा विभाग से सचिव अमित कुमार गुप्ता आगरा मंडलायुक्त पद पर भेजा गया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने मंडलायुक्त के तबादले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि पंचायत चुनावों से पहले प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव की कार्यवाही शुरू हो गई है। शासन ने शनिवार देर रात 15 आईएएस अधिकारियों के तबादला किए हैं। इनमें जौनपुर व आगरा में नए जिलाधिकारी तथा चित्रकूट, अलीगढ़, आगरा व विंध्याचल मंडल में नए मंडलायुक्त की तैनाती कर दी गई है। मनीष वर्मा जौनपुर व राजकमल यादव बागपत के नए डीएम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने पिछले दिनों विशेष सचिव से सचिव व आयुक्त स्तर पर पदोन्नति पाए 2005 बैच के आईएएस अधिकारी दिनेश कुमार सिंह व योगेश्वर राम मिश्र को मंडलायुक्त के पद पर नई तैनाती दी है। जौनपुर के डीएम दिनेश को चित्रकूट धाम मंडल का आयुक्त बनाया गया है जबकि पदोन्नति के समय से ही प्रतीक्षारत योगेश्वर राम को विंध्याचल धाम मंडल का आयुक्त बनाया गया है। सचिव चिकित्सा शिक्षा अमित गुप्ता को आगरा मंडल का आयुक्त और चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त गौरव दयाल को अलीगढ़ मंडल का आयुक्त बनाया गया है। 


जौनपुर में रिक्त हुए डीएम के पद पर विशेष सचिव बेसिक शिक्षा मनीष वर्मा की तैनाती की गई है। इसी तरह डीएम बागपत केपद पर विशेष सचिव आयुष राजकमल यादव को भेजा गया है। बागपत की डीएम शकुंतला गौतम को हटाकर निदेशक स्थानीय निकाय के पद पर तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed