फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News 53 vehicles with fake and soot granddaughter number plates caught

Agra News: नंबर प्लेटों पर कालिख पोत कर हो रहा था खनन, 53 गाड़ियों पर हुई बड़ी कार्रवाई

Thu, 25 Aug 2022 03:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 03:38 PM IST
सार

ग्वालियर हाईवे पर पुलिस, आरटीओ, खनन की संयुक्त टीमों ने सुबह से देर रात तक कार्रवाई की, जिसमें 53 गाड़ियां पकड़ी गईं। इनके खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
 

विज्ञापन
Agra News 53 vehicles with fake and soot granddaughter number plates caught
नंबर प्लेट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मलपुरा में फर्जी और बिना नंबर प्लेट के खनन में लगे वाहनों के खिलाफ बुधवार सुबह से देर रात तक पुलिस, परिवहन व खनन विभाग की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। इसमें 53 गाड़ियों को पकड़ा गया। इनमें ओवरलोडिंग के साथ ही फर्जी नंबर प्लेट, बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां शामिल रहीं। पुलिस ने सैंया, इरादतनगर और मलपुरा थानों में खनन माफिया के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। 

विज्ञापन


राजस्थान के कई जिलों से ट्रक, डंपर और लोडरों से मिट्टी, गिट्टी, डस्ट और बालू खनन की गाड़ियां गुजरती हैं। इनकी धरपकड़ के लिए शनिवार तड़के तीन बजे से पुलिस, आरटीओ और खनन पुलिस के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ सैंया, मलपुरा में रोहता चौराहे और इरादतनगर में अभियान चलाया। 
विज्ञापन


आरटीओ (प्रशासन) प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मलपुरा में मलपुरा इलाके में ककुआ चौकी के पास ही खनन के 19 वाहन पकड़े गए। अधिकांश ट्रक और डंपरों की नंबर प्लेट पर कालिख पोती गई थी या फिर इनके नंबर मिटा दिए गए थे। इसी तरह इरादतनगर में 27 गाड़ियां और सैंया में सात गाड़ियां पकड़ी गईं। एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि वाहनों की जांच का काम चल रहा है। इनमें अधिकांश पर कागजात नहीं हैं। 12 से अधिक चालकों को भी पकड़ा गया है। इन सभी के खिलाफ सैंया, मलपुरा और इरादत नगर थानों में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। परिवहन की टीम में आरटीओ प्रवर्तन केडी सिंह, एआरटीओ ललित कुमार व वंदना सिंह, पीटीओ अमित वर्मा, एसके मिश्रा, डीके सिंह शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ ने बताया कि वाहनों की जांच का काम किया जा रहा है। इनके नंबरों का मिलान आरटीओ के डाटा बेस से किया जाएगा। इंजन-चेसिस नंबर भी चेक किए जाएंगे। अभी तक सैंया में सात गाड़ियों के चालान किए हैं। ताजगंज में दो गाड़ियां सीज हैं। इरादतनगर में 23 वाहनों के चालान किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed