{"_id":"621a0804c44c0e2e797504a4","slug":"agra-news-15-devotees-injured-in-road-accident-in-rajakhera-dholpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: माता रैहना वाली के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा, पिनाहट के 15 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: माता रैहना वाली के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा, पिनाहट के 15 श्रद्धालु घायल
Sat, 26 Feb 2022 04:29 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Feb 2022 04:29 PM IST
सार
पिनाहट कस्बा क्षेत्र के लबेरापुरा चचिहा के रहने वाले करीब 35 श्रद्धालु माता रैहना वाली के दर्शन करने राजाखेड़ा जा रहे थे। रास्ते में उनका टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
घायलों को पिनाहट के अस्पताल में कराया गया भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले में शनिवार को श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पेड़ से टकराने के बाद पलट गया। हादसा राजाखेड़ा से सात किलोमीटर आगे कंचनपुरा गांव के पास हुआ। जिसमें आगरा के पिनाहट क्षेत्र के रहने वाले 15 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पिनाहट कस्बा क्षेत्र के लबेरापुरा चचिहा के रहने वाले करीब 35 श्रद्धालु शनिवार की सुबह एक टेंपो में सवार होकर माता रैहना वाली के दर्शन करने राजाखेड़ा जा रहे थे। कंचनपुरा गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से सभी को टेंपो से बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना पर घायलों के परिजनों के साथ स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट लाया गया। जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन