फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra NEET Student Missing for 12 Days Search Continues

UP: नीट की तैयारी कर रहा छात्र हुआ लापता, घर से गुस्सा होकर गया था; MP और राजस्थान में हो रही तलाश

Mon, 27 Apr 2026 10:45 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 27 Apr 2026 10:45 AM IST
सार

आगरा का 20 वर्षीय नीट छात्र रमाकांत जादौन 12 दिन पहले घर से नाराज होकर निकला था, जिसके बाद से वह लापता है। परिजन सोशल मीडिया और अलग-अलग राज्यों में तलाश कर रहे हैं, जबकि पुलिस भी जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Agra NEET Student Missing for 12 Days Search Continues
छात्र रमाकांत जादौन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शमसाबाद ब्लॉक के गांव ऊंचा में रहने वाले 20 वर्षीय रमाकांत जादौन दो साल से नीट की तैयारी कर रहे थे। वह 12 दिन पहले घर से नाराज होकर निकले, तब से लापता हैं। कहीं पता न चलने पर परिजन का हाल बेहाल हो गया है। सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट डालने के साथ ही छात्र की तलाश अब मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी की जा रही है।
विज्ञापन

पिता कौशल सिंह किसान हैं। उन्होंने बताया कि बेटा कोटा में नीट की तैयारी कर रहा था। दो महीने पहले घर आया था। 14 अप्रैल को किसी बात पर डांट देने से नाराज होकर कहीं चला गया। आसपास, रिश्तेदारी में तलाश के बाद राजस्थान के कोटा सहित अन्य स्थान, मध्य प्रदेश में भी देखा। कई होटलों, ढाबों और मंदिरों तक के चक्कर काटे। चंबल के बीहड़ों में भी तलाश की गई लेकिन 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं है। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि छात्र की तलाश में टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भावुक अपील
रमाकांत की सकुशल वापसी के लिए परिजन ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है। फेसबुक और व्हाट्सएप पर ‘घर आ जाओ मेरे लाल’ जैसी भावुक पोस्ट साझा की जा रही है। घर में रमाकांत की मां सुधा, भाई रौनक, कृष्णकांत, कृष्ण और बहन नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed