{"_id":"5a91a4764f1c1b410b8badba","slug":"agra-nagar-nigam-employee-poured-garbage-outside-bjp-mla-shop","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा नगर निगम के कर्मचारियों ने BJP विधायक की दुकान को बना दिया कूड़ाघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा नगर निगम के कर्मचारियों ने BJP विधायक की दुकान को बना दिया कूड़ाघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 25 Feb 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा नगर निगम के जेई को पीटने के मामले में विधायक पुत्र के खिलाफ कार्रवाई न होने से आक्रोशित निगम कर्मियों ने दूसरे दिन शनिवार को भी निगम में तालाबंदी की। सभा में उन्होंने एलान किया कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। शाम को निगम कर्मचारियों ने विधायक के पश्चिम पुरी रोड स्थित प्रतिष्ठान के बाहर कूड़ा डालकर टकराव के हालात पैदा कर दिए हैं।
गौरतलब है कि गुरुवार को नगर निगम के जेई अमित कुमार से विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने पुत्र ने मारपीट कर दी थी। इस मामले में नगर निगम ने विधायक पुत्र के खिलाफ थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए निगम कर्मचारियों ने शुक्रवार को तालाबंदी का एलान कर दिया।
उन्होंने शुक्रवार को निगम में कामकाज ठप कर दिया था। शनिवार को सुबह भी ताले नहीं खुलने दिए। कर्मचारियों ने सभा में एलान किया गया कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। गुस्साए कर्मचारियों ने शनिवार शाम को विधायक चौधरी उदयभान सिंह के पश्चिम पुरी रोड स्थित प्रतिष्ठान शांति स्वीट्स पर कूड़ा डाल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नगर निगम के ट्रक आए और प्रतिष्ठान के बाहर कूड़ा उलटकर चले गए। बताया कि निगम कर्मियों ने विधायक के हसनपुरा लोहामंडी स्थित प्रतिष्ठान पर भी कूड़ा डालने की कोशिश की, लेकिन विधायक समर्थकों को पता चल गया तो उन्होंने निगम को कर्मियों को खदेड़ दिया। वहीं लोहामंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
उधर आम आदमी पार्टी के नेता कपिल वाजपेयी ने निगम कर्मचारियों को समर्थन दिया है। उनका कहना है कि दिल्ली में आप के विधायक गिरफ्तार हो जाते हैं और आगरा में कार्रवाई तक नहीं हो रही है।
उधर आम आदमी पार्टी के नेता कपिल वाजपेयी ने निगम कर्मचारियों को समर्थन दिया है। उनका कहना है कि दिल्ली में आप के विधायक गिरफ्तार हो जाते हैं और आगरा में कार्रवाई तक नहीं हो रही है।
कूड़ा फेंकने की घटना से आहत विधायक चौधरी उदयभान सिंह का कहना है कि निगम के सफाई कर्मचारी मेरे भाई भतीजे जैसे हैं और मेरे परिवार के सदस्य हैं। इनके हक के लिए मैंने कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है।
इंजीनियर के साथ जो घटना हुई है, उसमें मुकदमा दर्ज हो गया है। अपेक्षा है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी। यदि हम दोषी पाए जाएंगे तो कानून कार्रवाई करेगा। कुछ लोग इस मामले को ढाल बनाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं।