फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Municipal Corporation to Probe Complainants Filing IGRS Complaints, Citing ‘Dummy Councillors’ Issue

Agra: आईजीआरएस शिकायतों को लेकर हंगामा, पार्षदों ने सुनाया अपना दर्द...जिसकी वजह से हो रहे परेशान

Mon, 01 Dec 2025 08:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Dec 2025 08:46 AM IST
सार

पार्षदों ने कहा कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायत की वजह से डमी पार्षद खड़े हो गए हैं जो लोगों के काम कराने का ठेका ले रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Agra Municipal Corporation to Probe Complainants Filing IGRS Complaints, Citing ‘Dummy Councillors’ Issue
नगर निगम सदन, आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा नगर निगम सदन की शनिवार को हुई बैठक में आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों को लेकर हमकर हंगामा हुआ। पार्षद प्रकाश केशवानी की ओर उठाए गए इस मुद्दे पर पार्षदों ने सख्त कदम उठाने की मांग की। पार्षदों का कहना था कि इस मुख्यमंत्री पोर्टल की वजह से शहर भर में डमी पार्षद खड़े हो गए हैं जो लोगों के काम कराने का ठेका ले रहे हैं। अमर उजाला ने पार्षदों-पूर्व पार्षदों और आम लोगों के आईजीआरएस के जरिये काम कराने की खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


पार्षदों के पत्रों पर निगम के कार्रवाई न करने और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की वजह से उनके लिए अस्तित का संकट खड़ा हो रहा है। मांग की कि जो शिकायत करे, पहले उसका ग्रह व जल कर चेक किया जाए। उसने भरा हो तो यह सुनिश्चित किया जाए कि वह अपने लिए ही शिकायत कर रहा है। पार्षद राकेश जैन, प्रदीप अग्रवाल, अनुराग चतुर्वेदी समेत कई पार्षदों ने कहा कि कई लोग तो शिकायत करने के नाम पर पैसे ले रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। इसपर महापौर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने अधिकारियों को ऐसे शिकायतकर्ताओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ आख्या लगाकर शिकायत बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पार्किंग बंद होने से बढ़ रहा जाम
बैठक के दौरान नई पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित करने को लेकर पार्षदों का जोर रहा। हालांकि मौजूदा समय में आवंटित पार्किंगों से ही निगम को खास कमाई नहीं हो रही। यही नहीं, मेट्रो समेत विभिन्न कारणों से पार्किंगों के बंद होने की वजह से सड़कों पर वाहन अवैध रूप से खड़े हो रहे और जाम की वजह बन रहे हैं। फिलहाल निगम अब मेट्रो से ही नुकसान की भरपाई कर नई पार्किंग शुरू करने के लिए रूपरेखा तैयार कर रहा है। उधर, चूहों की वजह से हो रही परेशानी को दूर करने के लिए स्टडी टूर बिहार भेजने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed