{"_id":"5a8fb0104f1c1b187e8b7c09","slug":"agra-municipal-corporation-junior-engineer-beating-of-by-mla-son","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BJP विधायक के बेटे की गुंडई, इस बात पर नगर निगम जेई को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP विधायक के बेटे की गुंडई, इस बात पर नगर निगम जेई को पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक चौधरी उदयभान सिंह के बेटे ने नगर निगम के जूनियर इंजीनियर पीट दिया। जेई टीम के साथ कोठी मीना बाजार मैदान के पास होर्डिंग उतरवा रहे थे।
वहां एक होर्डिंग विधायक की मिठाई की दुकान का भी लगा थी। इसे उतारने पर समर्थकों के साथ पहुंचे विधायक के पुत्र ने हाथापाई की। नगर निगम के अधिकारियों ने विधायक पुत्र और उसके साथियों के खिलाफ लोहामंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोर्ट के आदेश के तहत नगर निगम की टीम शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, बेतरतीब और अवैध होर्डिंगों के खिलाफ अभियान चला रही है।
सहायक अभियंता नाजिम मुजफ्फर खान ने बताया कि विज्ञापन विभाग के अवर अभियंता अमित सोनार टीम के साथ लोहामंडी क्षेत्र में अवैध होर्डिंग हटवाने गए थे।

दोपहर में कोठी मीना बाजार मैदान के पास लगे अवैध होर्डिंगों को हटाया जा रहा था। वहां एक होर्डिंग भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह के प्रतिष्ठान शांति डेरी एवं स्वीट्स का भी लगा था। टीम ने इस होर्डिंग को भी उतार दिया।
आरोप है कि होर्डिंग उतारने की जानकारी मिलने पर चौधरी उदयभान सिंह के पुत्र देवेंद्र सिंह कुछ लोगों के साथ वहां पहुंच गए। जूनियर इंजीनियर और टीम के साथ मारपीट कर दी।
नगर निगम के मुख्य अभियंता तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में थाना लोहामंडी में देवेंद्र सिंह और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ लोहामंडी का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साजिशन लिया जा रहा है मेरे बेटे का नाम: उदयभान
विधायक चौधरी उदयभान सिंह का कहना है कि मेरे बेटे का नाम मुझे और परिवार को बदनाम करने के लिए कोई साजिशन ले रहा है। मैं लखनऊ से लौट रहा हूं, लेकिन जहां की यह घटना बताई जा रही है वहां मेरा बेटा था ही नहीं।
वह सांसद चौधरी बाबूलाल के साथ सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां तमाम लोगों ने अतिक्रमण कर रहा है। किसी ने निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और मुझे बदनाम करने के लिए मेरे बेटे का नाम लिया है।
मेयर नवीन जैन कहना है कि विज्ञापन की विभाग की आय तीन करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ तक करने के लिए निगम ने अब होर्डिंग मामले सख्ती बरतना शुरू कर दिया है।
इसी के तहत निगम की टीम आज अभियान चला रही थी लेकिन ये जो मारपीट की घटना हुई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है मामले की जांच निगम के स्तर से भी कराई जाएगी।