{"_id":"6ae8b2e39c66dd3c6e0a0109","slug":"agra-municipal-corporation-issues-instructions-regarding-diwali-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सड़कों की रोकी खोदाई, पानी के नए कनेक्शन पर रोक; दिवाली पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सड़कों की रोकी खोदाई, पानी के नए कनेक्शन पर रोक; दिवाली पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा नगर निगम
Mon, 02 Nov 2026 09:34 PM IST
Arun Parashar
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:34 PM IST
सार
दिवाली पर आम लोगों की सहूलियत के लिए नगरायुक्त की ओर से कई अहम निर्णय लिए गए हैं। इसमें पानी की आपूर्ति पर गंभीरता बरतने और सीवर कनेक्टिविटी, सीवर के निस्तारण, ओवरफ्लो की घटनाओं और खुले में सीवर बहने की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बैठक करते नगरायुक्त।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिवाली तक सड़कों की खोदाई और पानी के नए कनेक्शन जारी करने पर रोक लगा दी गई है। त्योहार पर आवागमन और ट्रैफिक जाम को देखते हुए नगर आयुक्त ने यह निर्देश जारी किए हैं। दिवाली से पहले शहर की व्यवस्थाओं पर नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने समीक्षा बैठक की, जिसमें 15 प्रमुख बिंदुओं पर निर्देश दिए गए।
नगर आयुक्त ने घर-घर से कूड़ा लेने, डलावघर खत्म करने, सड़कों के पास की सफाई के निर्देश दिए। शहर के प्रवेश मार्गों को साफ-सुथरा रखने के साथ ही प्रमुख मार्गों, फुटपाथों और सेंट्रल वर्ज की सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। त्योहार पर सड़कों के गड्ढों की मरम्मत के निर्देश दिए, वहीं लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए सड़क खुदाई पर दिवाली तक रोक लगा दी है। पानी की आपूर्ति पर उन्होंने गंभीरता बरतने को कहा और सीवर कनेक्टिविटी, सीवर के निस्तारण, ओवरफ्लो की घटनाओं और खुले में सीवर बहने की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
रोशनी के त्योहार पर स्ट्रीट लाइटें लगवाएं
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने दिवाली से पहले हर वार्ड में स्ट्रीट लाइटें लगवाने, अंधेरे वाले स्थानों की जानकारी जुटाकर रोशनी करने के निर्देश दिए। खराब लाइटों को हटाकर नई लगाने और सोलर लाइटों को लगाने की समीक्षा की। सेनेटरी इंस्पेक्टरों से नालों की सफाई और जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर समस्या के स्थायी समाधान पर जोर दिया। अधिकारियों से कहा कि जलभराव की आशंका वाले स्थानों पर पहले से ही आवश्यक इंतजाम कर लिए जाएं, जिससे त्योहार के दौरान लोगों को परेशानी न हो। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, उप नगर आयुक्त डॉ. सरिता सिंह, सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय और अशोक प्रिय गौतम, चीफ इंजीनियर अजय कुमार राम, अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।