फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Municipal Corporation has created a record in house tax collection

House Tax: आगरा नगर निगम ने रिकॉर्ड 71.85 करोड़ रुपये वसूला गृहकर, 14 हजार करदाता बढ़े

Tue, 02 Apr 2024 02:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Apr 2024 02:10 PM IST
सार

आगरा नगर निगम में गृहकर के बीते साल से 18.31 करोड़ रुपये ज्यादा जमा हुआ। इतना ही नहीं14 हजार करदाता भी बढ़ गए हैं। इसके साथ ही 75 फीसदी ने ऑनलाइन गृहकर जमा किया है। 
 

विज्ञापन
Agra Municipal Corporation has created a record in house tax collection
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निगम ने इस बार गृहकर वसूली में रिकॉर्ड बनाया है। निगम को वर्ष 2023-24 में 71.85 करोड़ रुपये मिले हैं। बीते साल महज 53.54 करोड़ रुपये का गृहकर मिल पाया था। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि बीते साल से 18.32 करोड़ रुपये का गृहकर ज्यादा मिला है। बीते साल से 14 हजार ज्यादा करदाताओं ने टैक्स जमा किया है। जो टैक्स जमा हुआ, उसका 75 फीसदी हिस्सा ऑनलाइन किया है। महज दो माह के अंदर 5957 करदाताओं ने तो व्हाट्सएप पर भेजे गए ऑनलाइन लिंक को क्लिक करके ही 1.01 करोड़ रुपये जमा किए।
विज्ञापन


हरीपर्वत आगे, लोहामंडी पीछे रहा
अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता ने बताया कि सबसे ज्यादा गृहकर हरीपर्वत जोन से मिला है। लोहामंडी सबसे पीछे रहा। उन्होंने कहा कि निगम में सबसे कम 19 राजस्व निरीक्षक ही हैं। यहां वर्ष 2010 का मासिक किराया दर ही लागू है, जबकि अन्य निगमों में रेट रिवीजन हो चुका है।
विज्ञापन


विजिलेंस की कार्रवाई से बढ़े
विजिलेंस ने इस बार संपत्ति कर विभाग से एक राजस्व निरीक्षक और एक क्लर्क को रंगेहाथों रिश्वत लेते दबोचा था। इस वजह से भी आखिरी दो माह में ऑनलाइन टैक्स ज्यादा जमा हुए। नगर निगम की वेबसाइट और व्हाट्सएप लिंक का उपयोग कर 40242 करदाताओं ने ऑनलाइन टैक्स जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2.25 लाख घरों से टैक्स अब भी नहीं
निगम की सीमा में 3.25 लाख घरों और संपत्तियों का सर्वे किया गया है। इनमें से एक लाख करदाताओं ने ही इस साल गृहकर भरा है। जबकि 2.25 लाख घर और संपत्ति ऐसी हैं, जिन्होंने नगर निगम को कोई टैक्स नहीं दिया। बीते साल 86 हजार करदाताओं ने टैक्स जमा किया था, इस साल संख्या एक लाख हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed