फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Municipal Corporation Fines 10,000 for Illegal Storage of Construction Material on Roadside

UP: आगरा में सड़क पर निर्माण सामग्री डालना पड़ा भारी, नगर निगम ने वसूला 10 हजार का जुर्माना

Thu, 28 May 2026 09:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 28 May 2026 09:51 AM IST
सार

आगरा में खेरिया-जगनेर रोड पर सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि शहर में यातायात बाधित करने और अतिक्रमण करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
 

विज्ञापन
Agra Municipal Corporation Fines 10,000 for Illegal Storage of Construction Material on Roadside
नगर निगम ने वसूला 10 हजार का जुर्माना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्वच्छ सर्वेक्षण के बीच सड़क किनारे भवन निर्माण सामग्री डालने वालों पर नगर निगम ने जुर्माना लगाया है। बुधवार को खेरिया-जगनेर रोड पर सड़क पर निर्माण सामग्री रखकर यातायात बाधित करने की शिकायत हुई। इस पर नगर निगम की टीम पहुंची। वहां आशीष कुमार ने सड़क किनारे बालू के ढेर और ईंटों के चट्टे लगाए थे। निगम ने उनसे 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन


नगर निगम प्रवर्तन दल ने जब बालू और ईंट को सड़क से हटाना शुरू किया तो भवन निर्माण सामग्री विक्रेता आशीष कुमार और निगम अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। टीम ने उन्हें समझाया कि सार्वजनिक संपत्ति पर बालू रखना अवैध है।
विज्ञापन


इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed