{"_id":"68c0ff91a49d6c37ee0116a2","slug":"agra-municipal-corporation-demolishes-illegal-construction-government-land-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सरकारी जमीन पर कब्जे की साजिश, नगर निगम ने चलाया बुलडोजर...ध्वस्त कर दिया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सरकारी जमीन पर कब्जे की साजिश, नगर निगम ने चलाया बुलडोजर...ध्वस्त कर दिया निर्माण
Wed, 10 Sep 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:03 AM IST
सार
सरकारी जमीन पर निर्माण होने की जानकारी मिलते ही निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने यहां कराया गया अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा नगर निगम प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर कब्जा करने के प्रयास को विफल कर दिया। भगवान टाकीज से नेहरू नगर होते हुए दीवानी की ओर जाने वाले मार्ग पर नमन डायग्नोस्टिक की ओर से पक्का निर्माण कराया जा रहा था। जानकारी मिलते ही निगम प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य ध्वस्त करा दिया।
सरकारी भूमि पर कब्जा करने के प्रयास की जानकारी मिलने पर सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता को टीम सहित कार्रवाई के लिए मौके पर भेजा। टीम ने जब निर्माण कार्य कर रहे लोगों से पूछा कि वे किसके आदेश पर सरकारी भूमि पर निर्माण कर रहे हैं, तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए।
इसके उपरांत निगम ने मौके पर ही निर्माण को जेसीबी से ढहा दिया। नगर निगम प्रशासन की ओर से अतिक्रमण करने वाले चिकित्सक को नोटिस जारी किया जा रहा है। आरआई शिप्रा गुप्ता के अनुसार, नोटिस का जबाव न देने पर चिकित्सक के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।