{"_id":"5f5463388ebc3e81ba79336f","slug":"agra-missing-businessman-found-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मिला आगरा से लापता हुआ व्यापारी, परिजनों को बताया क्यों उठाया यह कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मिला आगरा से लापता हुआ व्यापारी, परिजनों को बताया क्यों उठाया यह कदम
Sun, 06 Sep 2020 09:49 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:49 AM IST
सार
- व्यापार में घाटा होने पर दिल्ली चला गया था व्यापारी
- देर रात पुलिस और परिजन व्यापारी को लेकर आए
विज्ञापन
व्यापारी मोहम्मद सारिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शाहगंज क्षेत्र से दो सितंबर से लापता व्यापारी मोहम्मद सारिक दिल्ली में मिल गए। परिजन पुलिस के साथ व्यापारी को लेकर आई। व्यापारी ने बताया कि व्यापार में घाटा होने की वजह से वह बाइक से दिल्ली चले गए थे। वह तनाव में थे। इसलिए यह कदम उठाया। उधर, किनारी बाजार से लापता चांदी व्यापारी सौरभ गुप्ता का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की दो टीम उनकी तलाश में जुटी हैं। परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
गजानन नगर निवासी व्यापारी मोहम्मद सारिक पुत्र सोनी दो सितंबर की सुबह घर से निकले थे। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया था। पुलिस ने बताया कि सारिक ने साकेत कॉलोनी स्थित एक बैंक के एटीएम से 17 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद बाइक से चले गए। वह जयपुर हाउस से होते हुए भगवान टाकीज चौराहा आए। इसके बाद खंदौली से अलीगढ़, गाजियाबाद, नोएडा होते हुए दिल्ली पहुंच गए।
विज्ञापन
अपना मोबाइल पहले ही बंद कर लिया था। उनका सुराग लगाने में पुलिस जुटी थी। शनिवार शाम चार बजे सारिक ने पत्नी अंजुम को फोन करके कनॉट प्लेस के होटल में रुके होने की जानकारी दी। एक टीम पहले से व्यापारी की गुरुग्राम में तलाश कर रही थी। रात आठ बजे टीम व्यापारी के पास पहुंच गई।
विज्ञापन
दिल्ली के होटल में रुके थे सारिक
परिवार के लोगों की फोन पर आवाज सुनने के बाद व्यापारी सारिक रोने लगे। उन्हें लेने दो रिश्तेदार और एक सिपाही गया। जब वह मिले तो उनके सामने कुछ नहीं बताया। सारिक ने यही कहा कि व्यापार का पैसा नहीं मिल रहा था। इसलिए उन्हें कुछ सूझा नहीं। वह बाइक से ही आ गए। अलीगढ़, गाजियाबाद, नोएडा होते हुए दिल्ली आए। यहां होटल में कमरा ले लिया था। परिवार की याद आई तब फोन किया।
चांदी व्यापारी ने परिवार से नहीं किया संपर्क
दयालबाग के अपर्णा रिवर व्यू अपार्टमेंट निवासी चांदी व्यवसायी सौरभ गुप्ता (40) एक सितंबर को घर से किनारी बाजार गए थे। मगर, अब तक उनका पता नहीं चल सका है। सिकंदरा में राजमार्ग से मथुरा की ओर पैदल जाते नजर आए थे।
वह व्यापार में रकम फंसने से तनाव में थे । थाना न्यू आगरा पुलिस का कहना है कि सौरभ की तलाश के लिए दो टीम लगी हैं। उनके मथुरा में जाने की आशंका है। इसलिए एक टीम मथुरा में तलाश कर रही है। उन्होंने अब तक परिवार के लोगों से संपर्क नहीं किया है।
चांदी व्यापारी ने परिवार से नहीं किया संपर्क
दयालबाग के अपर्णा रिवर व्यू अपार्टमेंट निवासी चांदी व्यवसायी सौरभ गुप्ता (40) एक सितंबर को घर से किनारी बाजार गए थे। मगर, अब तक उनका पता नहीं चल सका है। सिकंदरा में राजमार्ग से मथुरा की ओर पैदल जाते नजर आए थे।
वह व्यापार में रकम फंसने से तनाव में थे । थाना न्यू आगरा पुलिस का कहना है कि सौरभ की तलाश के लिए दो टीम लगी हैं। उनके मथुरा में जाने की आशंका है। इसलिए एक टीम मथुरा में तलाश कर रही है। उन्होंने अब तक परिवार के लोगों से संपर्क नहीं किया है।