फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra minor girl raped by young man

दो बच्चों के पिता ने मासूम के साथ किया ये घिनौना काम, सहम गई है बच्ची

Sat, 17 Mar 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 17 Mar 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
agra minor girl raped by young man
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में छह साल की बालिका को मोहल्ले का युवक उठाकर ले गया। घर में ले जाकर बालिका से दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


बालिका रोते हुए घर आई तो परिवारीजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार शाम की है। 

बालिका घर के बाहर खेल रही थी। तभी युवक आया। उसे बहाने से गोद में उठाकर ले गया। कुछ देर बाद बालिका रोते हुए घर पहुंची। उसने युवक के बारे में बताया। 

परिवारीजन बेटी को थाना एत्माद्दौला लेकर आए। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी शमशाद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। 

दो बच्चियों का पिता है आरोपी

वहीं घटना से आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने आरोपी का घर घेर लिया। इस पर वह भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बताया कि वह नशे में था। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी शमशाद दो बच्चियों का पिता है। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके पकड़े जाने के बाद दोनों बच्चियों को उनके बाबा संभाल रहे हैं। 

पीड़ित छह साल की मासूम काफी डरी हुई है। वह रोए जा रही है। मां से अलग नहीं हो रही है। उसे परिवारीजन किसी तरह से संभाल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed