{"_id":"69b233808212c02ee10aa692","slug":"agra-metro-to-begin-high-speed-trials-at-five-stations-from-20-march-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: इन पांच स्टेशनों पर होगा हाईस्पीड ट्रायल, सिग्नल-ट्रैक का किया गया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: इन पांच स्टेशनों पर होगा हाईस्पीड ट्रायल, सिग्नल-ट्रैक का किया गया सर्वे
Thu, 12 Mar 2026 09:01 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 12 Mar 2026 09:01 AM IST
सार
आगरा मेट्रो परियोजना को दिसंबर तक पूरा करने के लक्ष्य के साथ काम तेज कर दिया गया है। 20 मार्च से पहले कॉरिडोर के पांच स्टेशनों पर हाईस्पीड ट्रायल शुरू होंगे और अप्रैल में ताज पूर्वी से आईएसबीटी तक मेट्रो चलने की तैयारी है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दिसंबर तक मेट्रो परियोजना पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पहले कॉरिडोर के पांच स्टेशनों पर हाईस्पीड ट्रायल 20 मार्च से होने हैं। इसके लिए टीम ने ट्रैक और सिग्नल का सर्वे किया है।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि ताज पूर्वी से सिकंदरा तक ट्रैक बनाया जा रहा है। इसमें 13 स्टेशन हैं और अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर तक छह स्टेशनों तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। अप्रैल से एसएन, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) तक मेट्रो चलेगी। इसमें अप लाइन की पटरी बिछ गई है। डाउन लाइन की करीब 400 मीटर पटरी बिछाने का कार्य रह गया है।
अगले सप्ताह तक ये कार्य पूरा हो जाएगा। इसके लिए टीम ने ट्रैक, सिग्नल और स्टेशन का सर्वे किया है। अप्रैल में ताज पूर्वी से आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक ही मेट्रो ट्रेन चल रही है।
विज्ञापन
दूसरे काॅरिडोर में 398 पिलर बने
उप महाप्रबंधक ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसमें 4096 पाइल, 762 पाइल कैप और 762 पिलर बनाए जाने हैं। इसमें अब तक 2706 पाइल, 428 पाइल कैप और 398 पिलर तैयार हो चुके हैं। 207 पिलर कैप और 120 यू-गर्डर भी बन चुके हैं। अगले महीने से रावली, हरीपर्वत पर स्टील गर्डर से पुल बनाने का कार्य भी शुरू हो जाएगा। आगरा कॉलेज स्टेशन को जंक्शन बनाया जा रहा है। इस स्टेशन से दोनों कॉरिडोर के लिए ट्रेन मिल सकेगी। दोनों कॉरिडोर का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।