{"_id":"65bdeba948203b1db80ee8d9","slug":"agra-metro-s-primary-track-work-completed-trial-to-begin-from-6-february-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: आगरा मेट्रो का प्राथमिक ट्रैक का काम हुआ पूरा, छह फरवरी से होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: आगरा मेट्रो का प्राथमिक ट्रैक का काम हुआ पूरा, छह फरवरी से होगा ट्रायल
Sat, 03 Feb 2024 01:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:00 PM IST
सार
तीन भूमिगत स्टेशनों की दोनों ओर की पटरी बिछाई गईं। इसके साथ ही सिग्नल भी लग गए हैं। छह फरवरी से भूमिगत स्टेशन में ट्रायल शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेट्रो ट्रेन का प्राथमिक कॉरिडोर वाला छह किमी का ट्रैक बनकर तैयार हो गया है। छह फरवरी से भूमिगत स्टेशन में ट्रायल शुरू हो जाएंगे। शुक्रवार को तीनों भूमिगत स्टेशनों पर दोनों ओर की पटरी बिछाने का काम पूरा हो गया। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के अधिकारियों ने ट्रैक का निरीक्षण कर रिपोर्ट भी बना ली है।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दो कॉरिडोर में मेट्रो चलेगी। पहले कॉरिडोर में 14.छह किमी है। इसमें 13 स्टेशन हैं। प्राथमिक कॉरिडोर छह किमी का है। ये ताज पूर्वी से जामा मस्जिद स्टेशन तक है। इसमें ताज पूर्वी, बसई स्टेशन और फतेहाबाद स्टेशन एलिवेटेड हैं। ये बनकर तैयार हो गया है और इस पर मेट्रो के अधिकतम 90 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रायल हो चुके हैं।
ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद स्टेशन भूमिगत हैं और इन पर दोनों ओर की पटरी बिछाई जा चुकी हैं। सिग्नल समेत अन्य काम भी पूरा हो गया है। इसका निरीक्षण भी हो गया है। छह फरवरी से दोनों ओर की पटरी पर 20 से 90 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे। 20 फरवरी तक भूमिगत स्टेशन का फिनिशिंग का काम भी पूरा हो जाएगा। ऑडिट टीम का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय और शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद कभी भी उद्घाटन किया जा सकता है। मार्च के पहले सप्ताह में मेट्रो के शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।