फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Project work will start on December

Agra Metro: 16 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा मेट्रो का डिपो, दिसंबर से शुरू होगा काम

Tue, 27 Oct 2020 12:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मनोज चौरसिया (कानपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मनोज चौरसिया (कानपुर) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Oct 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Agra Metro Project work will start on December
पीएसी ग्राउंड में की मेट्रो के लिए की गई बैरीकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

आगरा में सिकंदरा से ताजमहल तक प्रस्तावित 14 किमी लंबे पहले मेट्रो कॉरिडोर का डिपो 16 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा। इसके निर्माण के लिए पीएसी मैदान और कमिश्नरी की जमीन जाएगी। सोमवार को पीएसी मैदान पर 300 मीटर लंबी बेरीकेडिंग कर दी गई। 112.63 करोड़ रुपये की लागत से मेट्रो की पहली डिपो 18 महीने में बनकर तैयार होगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने पहली डिपो निर्माण के लिए लीसा इंजीनियर्स को ठेका दिया है। दिसंबर से यहां निर्माण शुरू होगा। इससे पहले 30 अक्तूबर को भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र आएंगे। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि मेट्रो और स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा होगी। दिसंबर से मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य रफ्तार पकड़ेगा। पीएसी की करीब 7.35 हेक्टयर जमीन मेट्रो डिपो के लिए ली गई है। 
विज्ञापन



जीवनी मंडी तिराहा से मॉल रोड, कमिश्नरी तक भूमिगत डिपो का निर्माण होगा। इसके लिए पीएसी मैदान में खोदाई होगी। पीएसी डिपो के पास ही ताजमहल स्टेशन बनेगा। 18 माह में डिपो का निर्माण पूरा होगा। डिपो में सिविल कार्यों के अलावा मेट्रो कोच की वर्कशॉप, कर्मचारी क्वार्टर व अन्य निर्माण कार्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कनेडियन कंपनी बनाएगी मेट्रो के कोच

कनेडियन कंपनी मेसर्स बॉम्बार्डियर आगरा और कानपुर मेट्रो के कोच बनाएगी। इस कंपनी की भारतीय इकाई गुजरात स्थित प्लांट में कोच का निर्माण करेगी। कंपनी को एक साल में 67 मेट्रो रेल की आपूर्ति करनी है। आकर्षक रूप देने के लिए कोच की डिजायनिंग का कार्य शुरू हो गया है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने कानपुर और आगरा मेट्रो परियोजनाओं के लिए बॉम्बार्डियर ट्रांसपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध किया है। यह कंपनी मेट्रो ट्रेनों (रोलिंग स्टॉक्स) की आपूर्ति, टेस्टिंग, स्थापना के साथ ट्रेन नियंत्रण व सिग्नल सिस्टम का कार्य करेगी।  

28 ट्रेनें आगरा को 

कंपनी कानपुर और आगरा मेट्रो के लिए 67 ट्रेनों की आपूर्ति करेगी। इनमें से 39 ट्रेनें कानपुर और 28 ट्रेनें आगरा में चलेंगी। प्रत्येक ट्रेन में तीन कोच (कार) होंगे। ट्रेन की लंबाई 66.83 मीटर होगी। पहले और आखिरी कोच 22.39-22.39 मीटर लंबे होंगे। जबकि बीच वाला कोच 22.05 मीटर लंबा होगा।

एक ट्रेन में 980 यात्री कर सकेंगे सफर

एक मेट्रो ट्रेन में लगभग 980 यात्री सफर कर सकेंगे। प्रत्येक कोच में 315 से 350 यात्रियों की क्षमता होगी। बैठने के साथ खड़े होने की भी व्यवस्था रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed