{"_id":"686364effa7b7e6ef90a66cc","slug":"agra-metro-new-update-will-run-on-mg-road-work-on-the-second-corridor-has-started-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: एमजी रोड पर जानें कब तक दौड़ेगी मेट्रो, दूसरे कॉरिडोर का काम हुआ शुरू; ये आया नया अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: एमजी रोड पर जानें कब तक दौड़ेगी मेट्रो, दूसरे कॉरिडोर का काम हुआ शुरू; ये आया नया अपडेट
Tue, 01 Jul 2025 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 01 Jul 2025 10:02 AM IST
सार
आगरा मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने नया अपडेट दिया है, जिसके अनुसार अगले साल अक्तूबर से आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलने लगेगी।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने दूसरे कॉरिडोर के निर्माण कार्य में तेजी कर दी है। आगरा कैंट से सदर के बीच पिलर बनने के बाद यू-गर्डर रखने का कार्य शुरू हो गया है। पहला पिलर सोमवार भोर में रखा। अगले साल अक्तूबर तक आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी।
यूपीएमआरसी के परियोजना निदेशक अरविंद राय ने बताया कि आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक दूसरा कॉरिडोर बन रहा है। इसमें आगरा कैंट से सदर के बीच में यू-गर्डर रखा गया है। 500 टन की दो क्रेनों से सोमवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे गर्डर रखा है। गर्डर, पियर कैप को डौकी स्थित प्लांट में तैयार किया जा रहा है। इससे एलिवेटेड ट्रैक बनाने में तेजी आ रही है।
दूसरे कॉरिडोर में प्रायोरिटी ट्रैक आगरा कॉलेज स्टेशन है। अक्तूबर में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलने लगेगी। पहले कॉरिडोर की बात करें तो इसी सितंबर तक आरबीएस स्टेशन और अगले साल मार्च में सिकंदरा तक मेट्रो चलने लगेगी। इस तरह से अगले साल अक्तूबर तक दोनों कॉरिडोर के 18 स्टेशनों पर मेट्रो चलने लगेगी। दूसरे कॉरिडोर के बचे 9 स्टेशन हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, कृषि मंडी और कालिंदी विहार 2027 मार्च तक पूरा हो जाएगा।