{"_id":"5e01b1718ebc3e88137e9315","slug":"agra-metro-meeting-in-lucknow-on-26-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में मेट्रो के लिए लखनऊ में तय होगा पीएसी की जमीन ट्रांसफर का 'मसला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में मेट्रो के लिए लखनऊ में तय होगा पीएसी की जमीन ट्रांसफर का 'मसला'
Tue, 24 Dec 2019 12:04 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में मेट्रो ट्रेन के शुरू करने को लेकर 26 दिसंबर को लखनऊ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक होनी है। इसमें पीएसी के जमीन ट्रांसफर, बमरौली कटारा में डिपो के लिए जमीन की तलाश, शाहजहां पार्क में जमीन अधिग्रहण, सुप्रीम कोर्ट द्वारा ताज ट्रिपेजियम जोन से स्टेटस को हटाने के बाद पेड़ काटने के मामले पर विचार किया जाएगा।
आगरा विकास प्राधिकरण, नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी इस बैठक में बुलाए गए हैं। मेट्रो के पहले चरण में सिकंदरा से ताजमहल तक के रूट का निर्माण किया जाएगा।
बता दें कि मेट्रो रेल योजना के तहत सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट कॉरीडोर के लिए पीएसी मैदान पर यार्ड प्रस्तावित है। मगर, यहां से अब तक पीएसी को विस्थापित नहीं किया जा सका है। लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन (एलएमआरसी) दो साल पहले अपनी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) में इस स्थान को चिह्नित कर चुकी है।

Trending Videos
आगरा किला और बिजलीघर पर प्रस्तावित मेट्रो रेल के स्टेशनों के निर्माण में भी जमीन को लेकर अड़चन आएगी। दरअसल, यह जमीन छावनी और रक्षा संपदा विभाग की है। अब तक इस जमीन को लेकर निर्णय नहीं हो पाया है।