{"_id":"69d47c1c7f22b2abc5079098","slug":"agra-metro-high-speed-trial-begins-cm-likely-to-attend-pm-modi-may-inaugurate-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Metro: मेट्रो के हाईस्पीड ट्रायल पर आएंगे सीएम योगी, प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन! UPMRC से मांगी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Metro: मेट्रो के हाईस्पीड ट्रायल पर आएंगे सीएम योगी, प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन! UPMRC से मांगी गई रिपोर्ट
Tue, 07 Apr 2026 09:08 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 07 Apr 2026 09:08 AM IST
सार
आगरा मेट्रो का आईएसबीटी तक हाईस्पीड ट्रायल जल्द शुरू होने वाला है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है। वहीं, मई अंत या जून की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया जा सकता है।
विज्ञापन
संबोधित करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा मेट्रो के आईएसबीटी तक होने वाले हाईस्पीड ट्रायल में मुख्यमंत्री आ सकते हैं, जबकि उदघाटन करने के लिए प्रधानमंत्री के आने के आसार हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) तैयारियां कर रहा है। शासन ने भी प्रोजेक्ट की अपडेट रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी गेट से मन:कामेश्वर तक मेट्रो ट्रेन चल रही है। एसएन, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन पर दोनों ओर की पटरी बिछाई जा चुकी है। इसके हाईस्पीड ट्रायल इसी सप्ताह शुरू करने की योजना है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। पहले चरण के हाईस्पीड ट्रायल में भी मुख्यमंत्री आए थे। साथ ही आगरा, लखनऊ और कानपुर मेट्रो परियोजना का एकसाथ कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनके निर्माण करने की गति भी लगभग एक जैसी है। ऐसे में तीनों शहरों के मेट्रो प्रोजेक्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उद्घाटन करने की भी योजना है। एक ही स्थान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों शहरों की मेट्रो का उद्घाटन कर सकते हैं। पहले छह स्टेशन का भी प्रधानमंत्री ने वर्चुअल उद्घाटन किया था। इसी के चलते आईएसबीटी तक मेट्रो मई के अंत में या फिर जून के पहले सप्ताह में इसका उद्घाटन होने की संभावना है।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि लोगों के लिए मेट्रो परियोजना से यातायात बेहद सुगम हो जाएगा। हाईस्पीड ट्रायल में मुख्यमंत्री और उद्घाटन प्रधानमंत्री कर सकते हैं। शासन स्तर से जैसा आदेश आएगा, उसी के आधार पर कार्ययोजना बनाई जाएगी।