फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro From today the work of laying the track for the metro from Basai station

Agra Metro: आज से होगा बसई स्टेशन से मेट्रो के लिए ट्रैक बिछाने का काम

Fri, 08 Jul 2022 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 12:07 AM IST
सार

मेट्रो प्रोजेक्ट के डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि रेल की पटरियों को जोड़ने के लिए बेल्डिंग मशीन आ चुकी है। एलिवेटिड सेक्शन में 80 फीसदी सिविल कार्य पूर्ण हो चुका है। दिसंबर 2022 तक काम पूरा करना है।
 

विज्ञापन
Agra Metro From today the work of laying the track for the metro from Basai station
आगरा मेट्रो रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फतेहाबाद रोड पर शुक्रवार से मेट्रो के लिए ट्रैक बिछाने का काम बसई स्टेशन से शुरू होगा। तीन एलिवेटिड स्टेशन के लिए 3.2 किमी. ट्रैक बिछेगा। साथ ही भूमिगत फोर्ट स्टेशन के लिए प्लंज कॉलम बनने लगेंगे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार दोनों कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2020 में आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। पहले चरण में छह स्टेशन का प्राथमिकता कॉरिडोर बन रहा है। जिसमें तीन एलिवेटिड स्टेशन और तीन भूमिगत मेट्रो स्टेशन निर्माणाधीन हैं। फतेहाबाद रोड पर 273 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटिड सेक्शन में शुक्रवार से वायडक्ट के बीच पटरियां बिछाई जाएंगी। जिनके ऊपर मेट्रो दौड़ेगी।
विज्ञापन




मेट्रो प्रोजेक्ट के डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि रेल की पटरियों को जोड़ने के लिए बेल्डिंग मशीन आ चुकी है। एलिवेटिड सेक्शन में 80 फीसदी सिविल कार्य पूर्ण हो चुका है। दिसंबर 2022 तक काम पूरा करना है। उन्होंने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करना ही हमारा लक्ष्य है। इसके अलावा फोर्ट स्टेशन पर प्लंज कॉलम खड़े किए जाएंगे। जिसका उद्घाटन भी प्रबंध निदेशक करेंगे। प्लंज कॉलम का इस्तेमाल भूमिगत स्टेशन में कॉनकॉर्स के स्लैब डालने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस का होगा उदघाटन

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक एलिवेटिड सेक्शन में ट्रैक, भूमिगत सेक्शन में प्लंज कॉलम के अलावा आईएसबीटी क्षेत्र में बन रहे रिसीवर सब स्टेशन (आरएसएस) का उद्घाटन भी करेंगे। 2024 तक आगरा में मेट्रो ट्रायल का लक्ष्य है। ताजपूर्वी गेट से जामा मस्जिद स्टेशन तक 6 किमी. ट्रैक पर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed