{"_id":"67fdd3d8e83d2b7842043a29","slug":"agra-metro-five-stations-will-be-built-by-july-girder-installation-has-started-at-isbt-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: जुलाई तक बन जाएंगे ये पांच स्टेशन, आईएसबीटी पर गर्डर लगने हुए शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: जुलाई तक बन जाएंगे ये पांच स्टेशन, आईएसबीटी पर गर्डर लगने हुए शुरू
Tue, 15 Apr 2025 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Apr 2025 09:04 AM IST
सार
आगरा मेट्रो के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। जुलाई तक पांच और स्टेशन तैयार हो जाएंगे। वहीं अगस्त से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो का सफर शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में आईएसबीटी तक यू-गर्डर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। जुलाई तक पांच और स्टेशन तैयार हो जाएंगे। अगस्त से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो का सफर शुरू होने की उम्मीद है। आईएसबीटी स्टेशन को मेट्रो का स्टॉपेज बनाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर में आरबीएस, राजा की मंडी, आगरा कॉलेज स्टेशन बन गया है। इसमें सिविल कार्य चल रहा है। राजा की मंडी स्टेशन को रेलवे स्टेशन से भी जोड़ा गया है। एसएन मेडिकल कॉलेज से मन: कामेश्वर स्टेशन तक का सुरंग बनाने का कार्य चल रहा है।
इनके साथ ही आईएसबीटी एलिवेटेड स्टेशन को भी बनाया जा रहा है। इसमें तीन पिलर बनने बाकी हैं और तैयार पिलर पर यू-गर्डर लगाने शुरू कर दिए हैं। इस तरह से खंदारी रैंप एरिया से आईएसबीटी तक गर्डर लगाकर ट्रैक तैयार किया जाएगा। जुलाई तक पांच और स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
आईएसबीटी स्टेशन पर ट्रेन को खड़ा करने समेत अन्य उपयोग में लाया जाएगा। गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड स्टेशन अगले साल मार्च तक पूरे होने पर पहला कॉरिडोर तैयार हो जाएगा। अप्रैल से ताज पूर्वी से सिकंदरा तक लोग मेट्रो का सफर कर सकेंगे।