फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Barricading done on the highway for Guru ka Tal metro soil will be tested

Agra Metro: गुुरु का ताल मेट्रो के लिए हाईवे पर हुई बैरिकेडिंग, मिट्टी की होगी जांच; यहां खोदी जा रही सुरंग

Fri, 02 May 2025 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 May 2025 12:51 PM IST
सार

आगरा मेट्रो ट्रेन के पहले कॉरिडोर के लिए निर्माण कार्य तेज हो गया है। आईएसबीटी तक पिलर बन चुके हैं। अब गुुरु का ताल पर मिट्टी की जांच की जाएगी। 
 

विज्ञापन
Agra Metro Barricading done on the highway for Guru ka Tal metro soil will be tested
आगरा मेट्रो की सुरंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने एलिवेटेड स्टेशन बनाने का कार्य तेज कर दिया है। गुरु के ताल स्टेशन के लिए हाईवे की आधी लेन बंद कर बैरिकेडिंग कर दी है। इनमें मिट्टी की जांच की जाएगी। अगले साल मार्च तक सिकंदरा स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन का सफर हो सकेगा।
विज्ञापन


 

यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड स्टेशन हैं। इसमें आईएसबीटी स्टेशन का कार्य लगभग 80 फीसदी पूरा हो गया है। अब गुरु का ताल स्टेशन के लिए मिट्टी की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाईवे पर बैरिकेडिंग कर रहे हैं, इनमें मिट्टी की जांच पूरी होने के बाद पिलर बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अगले स्टेशन सिकंदरा के लिए मिट्टी की जांच प्रक्रिया पूरी होने वाली है। अगले साल मार्च में पहला कॉरिडोर पूरा करने की योजना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन-मन:कामेश्वर स्टेशन के बीच खुदाई शुरू
आरबीएस स्टेशन, राजामंडी स्टेशन और आगरा कॉलेज स्टेशन भूमिगत स्टेशन का निर्माण हो चुका है। इसमें सिविल कार्य चल रहा है। पटरी बिछाने की प्रक्रिया भी चल रही है। एसएन से मन:कामेश्वर स्टेशन के बीच सुरंग की खुदाई भी शुरू हो गई है। दरअसल, बिजलीघर क्षेत्र में रेलवे की पटरी गुजरने के कारण सुरंग की खुदाई के लिए रेलवे से अनुमति नहीं मिली थी, जिसके कारण दो महीने से सुरंग बनाने का कार्य बंद था। अभी 800 मीटर खुदाई रुकी हुई है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि रेलवे से अनुमति मिलने के बाद खुदाई का कार्य तेजी से किया जाएगा। अगस्त के अंत में ताज पूर्वी से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो का संचालन होने लगेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed