फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro 14 stations will be built from Agra Cantt to Kalindi Vihar tender process for second corridor

Agra Metro: आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेंगे 14 स्टेशन, दूसरे कॉरिडोर के टेंडर की प्रक्रिया शुरू

Sat, 16 Mar 2024 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 09:16 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के लिए एलिवेटेड ट्रैक 1650 करोड़ रुपये में बनेगा। इसके लिए ग्लोबल टेंडर होगा, जिसमें विदेशी कंपनी भी कर आवेदन सकेंगी।
 

विज्ञापन
Agra Metro 14 stations will be built from Agra Cantt to Kalindi Vihar tender process for second corridor
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मेट्रो ट्रेन के दूसरे कॉरिडोर के टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये ग्लोबल टेंडर होगा, जिसमें विदेशी कंपनियां भी आवेदन कर सकती हैं। अभी भारतीय कंपनियों ने ही टेंडर के लिए आवेदन किया है। दूसरे कॉरिडोर के निर्माण में करीब 1650 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपाेरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक है। इसमें 14 स्टेशन एलिवेटेड हैं। इसकी दूरी करीब 15 किमी है। इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इस ट्रैक के निर्माण के लिए एक ही कंपनी को टेंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व में दो खंडों में निर्माण कराते हुए दो कंपनियों को टेंडर देने की योजना थी। दूसरे कॉरिडोर के लिए ग्लोबल टेंडर किया जा रहा है, जिसमें विदेशी कंपनियां भी शामिल हो सकती हैं। इस ट्रैक की लागत करीब 1650 करोड़ रुपये है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जून 2026 तक शासन से निर्माण पूरा कर मेट्रो संचालित के लिए समय दिया है, लेकिन ये कार्य फरवरी 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे कॉरिडोर में ये हैं स्टेशन
आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, भगवान टॉकीज, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, कृषि मंडी और कालिंदी विहार स्टेशन हैं। ये सभी एलिवेटेड हैं। इनके निर्माण के लिए एमजी रोड पर आगरा कॉलेज से राजामंडी तक 65 मीटर के लिए एक ओर का रास्ता बंद भी किया जाएगा। यातायात डायवर्ट रहेगा। एक लाइन से दोनों ओर के वाहन गुजारे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed