फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra mayor reviewed water supply system after deaths due to contaminated water in Indore

Agra: इंदाैर में जहरीले पानी से माैत के बाद मेयर ने की समीक्षा...टंकियां होंगी साफ, हर वार्ड में लगेगा कैंप

Tue, 06 Jan 2026 11:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 06 Jan 2026 11:24 PM IST
सार

इंदाैर में जहरीले पानी की सप्लाई से लोगों की माैत के बाद आगरा में भी विभाग हरकत में आ गया है। मेयर ने जलापूर्ति की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को टंकियां साफ कराने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों की समस्याएं सुनने के लिए हर वार्ड में कैंप लगाने की कहा।

विज्ञापन
agra mayor reviewed water supply system after deaths due to contaminated water in Indore
निरीक्षण करतीं मेयर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदाैर में जहरीले पानी की सप्लाई से लोगों की माैत के बाद महापौर हेमलता दिवाकर ने मंगलवार को शहर की जलापूर्ति की समीक्षा की। वाटरवर्क्स का निरीक्षण कर जलकल अधिकारियों को शहर में पानी की सभी टंकियों की सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मेयर ने पार्षदों के साथ हर वार्ड में कैंप लगाकर लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें दूर करने व लीकेज शत प्रतिशत खत्म करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उन्होंने पुरानी व ध्वस्त हो चुकी पाइपलाइनों की मरम्मत, जर्जर ढांचों को चिह्नित कर दुरुस्त करने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने को कहा। 
विज्ञापन


उन्होंने महाप्रबंधक जलकल एके राजपूत को निर्देश दिए कि विभाग निर्बाध जलापूर्ति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करे ताकि लोग शिकायत कर सकें। शिकायतों के निस्तारण की जीएम रोजाना गुणवत्ता जांचें। मेयर ने इसके बाद आवास विकास क्षेत्र में सुपर-सकर मशीन से किए जा रहे सफाई कार्य को देखा और निर्देश दिए कि पानी और सीवर की लाइन में कोई लीकेज न हो। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद निरंजन सिंह कैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed