{"_id":"61bb73db0f2c7125ce5b42ee","slug":"agra-mayor-naveen-jail-will-meet-pm-narendra-modi-through-virtually-in-kashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पीएम मोदी से रूबरू होंगे मेयर: सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी होंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पीएम मोदी से रूबरू होंगे मेयर: सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी होंगे मौजूद
Fri, 17 Dec 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:12 AM IST
सार
एक देश, एक विधान और 74वें संविधान संशोधन के तहत मेयर को अधिकार दिलाने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की जाएगी। देशभर के 125 मेयर शुक्रवार को काशी में प्रधानमंत्री से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय महापौर परिषद के सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप में जुड़ेंगे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन भी शामिल होंगे। महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आगरा के मेयर नवीन जैन ने प्रधानमंत्री को काउंसिल का एजेंडा भेज दिया है। सम्मेलन में एक देश, एक विधान और 74वें संविधान संशोधन के तहत मेयर को अधिकार दिलाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
मेयर नवीन जैन ने बताया कि काशी में देशभर के 125 मेयर आए हैं, जिनसे प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल जुड़ेंगे और मार्गदर्शन देंगे कि निगम बोर्ड कैसे सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सके। स्वच्छ भारत से लेकर सरकार के विभिन्न अभियान और लोगों को सुविधाएं पहुंचाने पर चर्चा होगी। एक देश, एक विधान के साथ 74 वें संविधान संशोधन को लागू करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
मेयर की मांगों का एजेंडा तैयार
बृहस्पतिवार को सभी महापौरों की बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री से की जाने वाली मांगों का एजेंडा तैयार किया गया। बैठक के बाद मेयरों को गंगा आरती और क्रूज की सैर कराई गई। रात में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। शुक्रवार को दीनदयाल हस्तकला संकुल लालपुर में सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। दोपहर में मेयर काउंसिल के सम्मेलन में शामिल होंगे और 10 बजे प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप में जुड़ेंगे।
विज्ञापन