{"_id":"693b8a5ada04b9c02f0ccca2","slug":"agra-mayor-and-municipal-commissioner-end-cold-war-in-high-level-reconciliation-meet-2025-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शासन ने भेजा ऐसा संदेश...मेयर और नगर आयुक्त के तेवर पड़ गए ढीले, इस तरह शीतयुद्ध हुआ खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शासन ने भेजा ऐसा संदेश...मेयर और नगर आयुक्त के तेवर पड़ गए ढीले, इस तरह शीतयुद्ध हुआ खत्म
Fri, 12 Dec 2025 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 12 Dec 2025 08:52 AM IST
सार
पिछले कुछ समय से महापौर और नगर आयुक्त के बीच विभिन्न मामलों पर खींचतान चल रही थी। शासन के कड़े संदेश के बाद मामला शांत हो सका है।
विज्ञापन
महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कई दिन से चल रहे शीतयुद्ध के बीच बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह की मध्यस्थता में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल की मंडलायुक्त कार्यालय में मुलाकात हुई। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी की मौजूदगी में हुई बैठक के दौरान दोनों को ही समन्वय के साथ शहर के विकास के लिए काम करने का शासन से मिला कड़ा संदेश पहुंचाया गया। संदेश मिलने के बाद दोनों ही पक्षों ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
अमर उजाला में घोटाला... 53 लाख से बननी थी सड़क, खर्च किए एक करोड़ शीर्षक से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए महापौर ने नगर आयुक्त से जांच के लिए निर्देश दिए। आदेश की नाफरमानी पर महापौर ने खुद ही जांच कमेटी गठित कर दी। कमेटी ने थर्ड पार्टी से जांच की सिफारिश कर दी। इस बीच नगर निगम प्रशासन ने भी कुछ पुराने निर्माण कार्यों की फाइलें तलब कर गुणवत्ता की जांच शुरू करा दी। सूत्रों के अनुसार ये सभी फाइलें महापौर के प्रति झुकाव रखने वाले ठेकेदारों की थीं। वहीं, चार दिन पहले महापौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले होर्डिंग पर कार्रवाई की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे से एक दिन पहले एक निजी कार्यक्रम के दौरान महापौर के भतीजे हर्ष दिवाकर और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के बीच विवाद हो गया। कहा गया कि हर्ष ने अशोक प्रिय से हाथापाई की है।सहायक नगर आयुक्त की ओर से पुलिस को एक तहरीर भी दे दी गई। समीक्षा बैठक के बाद महापौर ने सीएम से निगम में चल रही गतिविधियों की शिकायत की थी।
इस बीच मामले ने तूल पकड़ा और कर्मचारी संगठनों ने तालाबंदी से लेकर हड़ताल तक पर जाने की धमकी दे दी। इससे सरकार की किरकिरी होने लगी तो शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त हरकत में आए। बुधवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के बहाने वह महापौर से मुलाकात करने पहुंचे। इसके बाद बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त कार्यालय में महापौर व नगर आयुक्त की मुलाकात हुई। दोनों ने अपनी-अपनी बातें रखीं। इसके बाद समन्वय के साथ काम करने और जल्द बैठकर शहर के विकास की नई परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का फैसला हुआ। बैठक के बाद अब दोनों पक्षों ने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।