फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra, Mathura, and Mainpuri dominate the divisional badminton tournament.

Agra News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 75 निशानेबाजों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 08 Aug 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 08 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Agra, Mathura, and Mainpuri dominate the divisional badminton tournament.
निशानेबाजी प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते ​खिलाड़ी 
आगरा। प्रथम आरएबीएसएआई ओपन नेशनल हंटर फील्ड टारगेट (एचएफटी) निशानेबाजी चैंपियनशिप शुक्रवार को अरतौनी के आगरा पब्लिक स्कूल में शुरू हुई। इसमें 75 निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रिमफायर एंड एयर राइफल्स बेंचरेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ट्रस्ट (आरएबीएसएआई) इस दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजक है। संस्था अध्यक्ष हिना विज ने बताया कि उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के निशानेबाज इसमें भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में निशानेबाजों को लक्ष्य की वास्तविक दूरी ज्ञात नहीं होती। उन्हें अनुभव, एकाग्रता और तकनीकी दक्षता से लक्ष्य भेदना होता है।
विज्ञापन

प्रतियोगी लेटकर, घुटनों के बल या खड़े होकर बिना किसी सहारे के निशाना लगाते हैं। इस खेल में 0.177 कैलिबर एयर राइफल का उपयोग होता है, जो इसे चुनौतीपूर्ण बनाता है। संस्था के अध्यक्ष रजत विज ने बताया कि चेक गणराज्य के जैकब विचर प्रतियोगिता में रेंज अधिकारी हैं। वह विश्व हंटर फील्ड टारगेट संगठन के अध्यक्ष भी हैं। महेश चंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शनिवार को विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया जाएगा।

निशानेबाजी प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते खिलाड़ी 

निशानेबाजी प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते खिलाड़ी 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed