फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Manappuram Gold Robbery Case Encounter With Police Crime News

आगरा डकैती कांड: दरोगा और सिपाही के हत्यारोपियों को पैरों में लगी थी गोली, तीन साल पहले हुई थी मुठभेड़

Tue, 20 Jul 2021 11:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 20 Jul 2021 11:32 AM IST
सार

मार्च में खंदौली के गांव नहर्रा में दरोगा प्रशांत कुमार की हत्या कर दी गई थी। वह भाइयों में विवाद की सूचना पर पहुंचे थे। इस मामले में फरार आरोपी विश्वनाथ पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Agra Manappuram Gold Robbery Case Encounter With Police Crime News
आगरा के पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डकैती के बाद सोना लेकर भागते बदमाशों को पुलिस ने घेरकर मुठभेड़ में ढेर कर दिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। तीन साल में सौ से ज्यादा बदमाशों को मुठभेड़ में पुलिस ने पकड़ा, इस दौरान उनके पैरों में ही गोली लगी थीं। इनमें दरोगा और सिपाही की हत्या तक के आरोपी शामिल हैं।

विज्ञापन

मार्च में खंदौली के गांव नहर्रा में दरोगा प्रशांत कुमार की हत्या कर दी गई थी। वह भाइयों में विवाद की सूचना पर पहुंचे थे। इस मामले में फरार आरोपी विश्वनाथ पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इस घटना के बाद पुलिस की कई टीम हत्यारोपी की तलाश में लर्गाई गईं थीं। थाना जैतपुर के कमतरी पुल पर पुलिस ने आरोपी को घेर लिया था। पुलिस के मुताबिक, विश्वनाथ ने पुलिस पर फायरिंग की। इसमें जवाब में गोलियां चलाई गईं। उसके दोनों पैरों में गोली लगीं। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

नवंबर 2020 में सैंया थाना में तैनात सिपाही सोनू चौधरी की खनन माफिया के गुर्गों ने ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपी खरगपुर निवासी गब्बर फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार का इनाम था। फरवरी में राजस्थान बॉर्डर पर स्थित गांव लक्ष्मणपुर के पास एसटीएफ और खेरागढ़ पुलिस ने उसे घेरा था। गब्बर ने पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में गब्बर दाहिने पैर में गोली लगी थी।
15 दिसंबर 2020 को सदर के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में डकैती के मामले में 50 हजार के इनामी बदमाश बंटी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी थी। उससे लूट की रकम बरामद की गई थी।
15 फरवरी को इरादत नगर के डूंडीपुरा खेड़िया में केनरा बैंक में बाइक सवार दो बदमाशों ने 6.77 लाख की लूट की थी। पुलिस ने लूट करने वाले रामहरि को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी थी।
नवंबर 2020 में कमला नगर की कावेरी कुंज कॉलोनी निवासी दंत रोग चिकित्सक की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या करने के बाद लूटपाट की गई थी। आरोपी शुभम फरार हो गया था। पुलिस ने रात तकरीबन 12:30 बजे आरोपी उसे कालिंदी विहार में घेर लिया था। उसके पैर में गोली लगी थी।

मुठभेड़ स्थल पर मिले कारतूस और पिस्टल की होगी जांच 
पुलिस ने मनीष पांडेय के बैग से काले रंग की टीशर्ट, अंडरवियर, रुमाल, जींस, 1.65 लाख रुपये, 165 पैकेट इन्वेंट्री (सोने के आभूषण), एक मोबाइल, एक पिस्टल 32 बोर, एक कारतूस बरामद किया था। निर्दोष कुमार के बैग से अनुबंध पत्र नोटरी 50, दस के स्टांप क्रेता निर्दोष कुमार, पेन कार्ड, हाफ टीशर्ट, एक गमछा, एक कैप, 135 पैकेट इन्वेंट्री (सोने के आभूषण), काले रंग का पर्स, जिसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एक एटीएम कार्ड, 200 रुपये, एक मोबाइल, एक पिस्टल 32 बोर, दो कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा घटनास्थल पर 11 खोखा बरामद किए गए। पुलिस अब बरामद पिस्टल और खोखों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed