{"_id":"5b801dad42c79246382cf43d","slug":"agra-lucknow-expressway-soil-sunk-due-to-rain-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जरा सी बारिश ने किया आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का ये हाल, दिनभर चला काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा सी बारिश ने किया आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का ये हाल, दिनभर चला काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
बारिश में एक्सप्रेसवे की मिट्टी का कटान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार लखनऊ एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी है। मूसलाधार बारिश में एक्सप्रेसवे की जमीन खोखली हुई तो हल्की बारिश में भी मिट्टी बहने से रुक नहीं रही है।
विज्ञापन
गुरुवार की रात हुई बारिश के चलते करहल क्षेत्र में नगला सेवाराम गांव के पास एक्सप्रेस-वे की मिट्टी का कटान हो गया। शुक्रवार सुबह को ग्रामीणों ने इसकी जानकारी करहल टोल टैक्स पर तैनात कर्मचारियों को दी।
विज्ञापन
इसके बाद आनन फानन में मरम्मत कार्य शुरू किया गया। दिनभर मरम्मत का कार्य चलता रहा। ग्रामीणों का कहना था कि अगर समय रहते मरम्मत कार्य नहीं होता तो सड़क धसक सकती थी। जिससे हादसा होने का खतरा था।
विज्ञापन
बता दें कि बारिश से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को काफी नुकसान पहले ही हो चुका है। एक अगस्त को आगरा के डौकी में लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन 50 फीट धंस गई। इसमें कार समाई गई थी। चार लोग बाल-बाल बचे थे।