फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Lucknow Expressway accident: speeding car rams into trolla, one youth killed

Expressway Accident: ट्राॅला में घुसी तेज रफ्तार कार...एक युवक की माैत, चार घायल; चालक की झपकी से हुआ हादसा

Sun, 07 Dec 2025 12:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 07 Dec 2025 12:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। चालक की झपकी लगने से कार ट्राॅला में जा घुसी। हादसे में कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। एक युवक की माैत हो गई।

विज्ञापन
Agra Lucknow Expressway accident: speeding car rams into trolla, one youth killed
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली से कानपुर जा रही कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण थाना फतेहाबाद क्षेत्र के किलोमीटर 32 पर आगे चल रहे ट्राॅला में पीछे से जा घुसी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी पांच लोग कानपुर के रहने वाले हैं और फोटोग्राफी का काम करते हैं। यह लोग दिल्ली में अपना कार्य करके कानपुर लौट रहे थे। जैसे ही कार एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 32 पर पहुंची, तभी चालक को झपकी आने की वजह से कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्राॅला में टकरा गई। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार घायल हो गए। सूचना पर फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंचीं। गम्भीर रूप से घायल दो लोगों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया, जबकि दो अन्य को सीएचसी फतेहाबाद भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-कोडीन सिरप की तस्करी: आगरा में सात जिलों के अधिकारियों ने की छापेमारी, 26 फर्मों की जांच; नकली इंजेक्शन मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed